दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP की हार के पीछे जिम्मेदार कौन? संजय राउत का बड़ा बयान, शिवसेना (UBT) नेता ने कांग्रेस की भी बताई जिम्मेदारी
![AAP की हार के पीछे जिम्मेदार कौन? संजय राउत का बड़ा बयान, शिवसेना (UBT) नेता ने कांग्रेस की भी बताई जिम्मेदारी AAP की हार के पीछे जिम्मेदार कौन? संजय राउत का बड़ा बयान, शिवसेना (UBT) नेता ने कांग्रेस की भी बताई जिम्मेदारी](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/10/1402054-ccc.webp)
- संयज राउत की सलाह
- कांग्रेस को याद दिलाई जिम्मेदारी
- AAP की दिल्ली में करारी हार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार को लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है। शिवसेना-यूबीटी के वरिष्ठ नेता संयज राउत का कहना है कि आप और कांग्रेस को मिल कर चुनाव लड़ना था। वहीं, इस बीच संजय राउत ने एक बार फिर इसी मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने INDIA के बड़े सहयोगी दल कांग्रेस की जिम्मेदारी बताई है। राउत ने सोमवार (10 फरवरी) को कहा कि कांग्रेस को बड़े भाई की तरह अपनी जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।
राउत ने कांग्रेस को बताई जिम्मेदारी
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि NDIA गठबंधन में कांग्रेस हमारा बड़ा, वरिष्ठ और राष्ट्रीय सहयोगी दल है। राहुल गांधी हमारे नेता हैं। बड़े सदस्य की जिम्मेदारी होती है कि सबको संभालकर आगे लेकर जाएं। ये जिम्मेदारी AAP की भी थी, उन्हें भी बैठकर बात करनी चाहिए थी। अगर दोनों(AAP और कांग्रेस) बैठकर बातचीत करते तो शायद जिस तरह से भाजपा को जीत मिली उस तरह नहीं मिलती। गठबंधन की राजनीति में अहंकार नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र में हमने भाजपा के साथ 25 साल तक गठबंधन में काम किया। अभी भी हम MVA के तौर पर काम करते हैं और हमें मालूम है कि हमें किस तरह से काम करना है। कांग्रेस को बड़े भाई के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बहुत संयम से निभाना चाहिए।
AAP-कांग्रेस में तकरार
आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि वह दिल्ली का चुनाव अकेले ही लड़गेंगे। उन्हें किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि, AAP और कांग्रेस के बीच बीते कुछ समय से काफी ज्यादा तकरार देखने को मिल रही है। दोनों दल एक दूसरे को लगातार घेरते आ रहे हैं।
Created On :   10 Feb 2025 10:35 AM IST