दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024: BJP क्यों चुनाव क्यों जीती? संजय राउत के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बताई वजह

BJP क्यों चुनाव क्यों जीती? संजय राउत के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बताई वजह
  • राशिद अल्वी ने बताई आप की हार की वजह
  • सभी दलों का करना होगा सम्मान- अल्वी
  • 8 फरवरी को हुआ था नतीजों का एलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बयान सामने आया है। अल्वी ने सोमवार (10 फरवरी) को आप के हार की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि अगर AAP और कांग्रेस साथ मिलकर राजधानी का चुनाव लड़ते तो भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को कांग्रेस की वजह से ही जीती है। आपको बता दें कि, शिवसेना-यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी इसी तरह का बयान दिया था।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बयान

दिल्ली चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव साथ मिलकर लड़ा होता तो भाजपा जीत नहीं पाती। कांग्रेस हाईकमान को तय करना है कि हमें अपने सहयोगियों के साथ जाना है या अकेले चुनाव लड़ना है। दिल्ली में जो कुछ हुआ है, वह दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात है। दिल्ली के इस चुनाव ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भाजपा हमारी (कांग्रेस) वजह से चुनाव जीती है। अगर हमें भाजपा को हराना है तो हमें INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों का सम्मान करना होगा और गठबंधन को मजबूत करना होगा।

यह भी पढ़े -AAP की हार के बाद नायब सिंह सैनी का करार तंज, केजरीवाल सरकार पर लगाए 10 साल तक दिल्लीवालों से झूठे वादे करने के आरोप

AAP-कांग्रेस में तकरार

आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि वह दिल्ली का चुनाव अकेले ही लड़ेंगे। उन्हें किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि, AAP और कांग्रेस के बीच बीते कुछ समय से काफी ज्यादा तकरार देखने को मिल रही है। दोनों दल एक दूसरे को लगातार घेरते आ रहे हैं।

Created On :   10 Feb 2025 5:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story