महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी शुक्रवार को धुले और नासिक में जनसभा को करेंगे संबोधित, राज्य में 20 नवंबर को चुनाव

- 20 नवंबर को राज्य में होंगे विधानसभा चुनाव
- 23 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे
- राज्य में एमवीए और महायुति के बीच टक्कर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए एमवीए (महाविकास अघाड़ी) और महायुति गठबंधन तैयारी में जुटा है। इस बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि वे शुक्रवार दोपहर 12 बजे धुले में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कल ही दोपहर 2 बजे नासिक में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा- महाराष्ट्र के मेरे परिवारजनों ने विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों को अभूतपूर्व जीत दिलाने का दृढ़निश्चय कर लिया है। जोश से भरे इसी माहौल के बीच कल दोपहर करीब 12 बजे धुले में और उसके बाद 2 बजे नासिक में जनसभा का हिस्सा बनकर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।
राज्य में 20 को चुनाव
महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में एमवीए और महायुति के बीच मुख्य मुकाबला है। महाराष्ट्र में जिन क्षेत्र पर सियासत घूमती है। उनमें विदर्भ की 62, मराठवाड़ा की 46, पश्चिमी महाराष्ट्र की 70, ठाणे-कोंकण की 39, मुंबई की 36 और उत्तर महाराष्ट्र की 35 सीटें शामिल हैं। राज्य में कोई भी पार्टी पूर्ण रूप से प्रभावी नहीं है। शायद यही वजह है कि यहां 40 सालों से कोई भी पार्टी अकेले अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई है।
कौन कितनी जनसभाओं को करेंगे संबोधित?
नरेंद्र मोदी- 8
अमित शाह- 20
देवेन्द्र फडणवीस- 50
नितिन गडकरी- 40
चन्द्रशेखर बावनकुले - 40
योगी आदित्यनाथ- 15
कब है महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव?
महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे। 29 अक्टबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी। वहीं, 4 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। जिसके बाद 23 नवंबर को नतीजों का एलान होगा।
महायुति vs एमवीए
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य तौर से दो गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। जिसमें महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) शामिल हैं। महायुति का हिस्सा बीजेपी, अजित पवार गुट की एनसीपी और एकनाथ सिंदे वाली शिवसेना हैं। दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) एमवीए के सहयोगी दल हैं।
Created On :   7 Nov 2024 10:06 PM IST