मिल्कीपुर उपचुनाव 2025: मिल्कीपुर में उपचुनाव होने के बाद भड़के अखिलेश यादव का बयान आया सामने, ईसी को लेकर की विवादित टिप्पणी
![मिल्कीपुर में उपचुनाव होने के बाद भड़के अखिलेश यादव का बयान आया सामने, ईसी को लेकर की विवादित टिप्पणी मिल्कीपुर में उपचुनाव होने के बाद भड़के अखिलेश यादव का बयान आया सामने, ईसी को लेकर की विवादित टिप्पणी](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/06/1400894-akhilesh.webp)
- उपचुनावों को लेकर भड़के अखिलेश यादव
- निर्वाचन आयोग को लेकर दी विवादित टिप्पणी
- अखिलेश यादव ने लगाए आरोप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। इस सीट पर 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। इससे पहले ही समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तरफ से इलेक्शन कमीशन को लेकर विवादित बयान सामने आया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में लगे आरोपों पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, ये भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना होगा।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
मिल्कीपुर के मुद्दे पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी अपना बयान जारी करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि, मिल्कीपुर में भाजपा ने लोकतंत्र का गला रेता है। जिस तरह से सरकारी मशीनरी सत्ता के आगे झुकी है, वोटों को प्रभावित करने, वोटिंग में देरी करने, लोगों को धमकाने-भड़काने, वोट डालने ना देने का पाप, जो उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है, वो एक अपराध है। सत्ता में रहते हुए उनको लगता है कि, वो कभी नहीं जाएंगे लेकिन जिस तरह से वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, आने वाले समय में उनको जनता ही जवाब देगी।
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगे आरोपों पर कहा, "यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा।" pic.twitter.com/LXJWZV4bjA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
जिया उर रहमान बर्क का बयान
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, 'इन चुनावों में गड़बड़ी हुई है। हमारी पार्टी इसकी शिकायत करती रही है। हमारे पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर यही कहा है। पुलिस की मदद से चुनावों में गड़बड़ी की जा रही है। लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि सपा इन सबसे उबरकर चुनाव जीतेगी।'
Created On :   6 Feb 2025 3:08 PM IST