झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धनवार से बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धनवार से बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे चुनाव
  • धनवार से बाबूलाल मरांडी को मिला टिकट
  • बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
  • झारखंड में दो चरणों में होने वाले हैं चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी के राज्य प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार से, लोबिन हेम्ब्रोम बोरियो से, सीता सोरेन जामताड़ा से, पूर्व सीएम चंपई सोरेन सरायकेला से, गीता बालमुचू चाईबासा से, गीता कोड़ा जगनाथपुर से, मीरा मुंडा पोटका से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पहली लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया है।

इन नेताओं को मिला टिकट

बीजेपी ने राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो से लोबिन हेम्ब्रेम, बरही से मनोज यादव, बरकागांव से रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया से उज्ज्वल दास, बगोदर से नागेंद्र महतो, जमुआ से मंजू देवी, गांडे से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी, सारठ से रणधीर कुमार सिंह, देवघर से नारायण दास, पोडैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महगामा से अशोक कुमार भगत, कोडरमा से नीरा यादव, बरकट्ठा से अमित कुमार यादव, बरमो से रवींद्र पांडे, बोकारो से बिरंची नारायण,लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेश्वर से नवीनत हेम्ब्रेम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, नाला से माधव चंद्र महतो, जामताड़ा से सीता सोरेन, दुमका से सुनील सोरेन, जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह और चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी को टिकट दिया है।

इसके अलावा बीजेपी ने सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह, बाघमारा से शत्रुघ्न महतो, बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन, पोटका से मारा मुंडा, जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू, सरायकेला से चंपाई सोरेन, चाईबासा से गीता बलमुचू, मझगांव से बड़कुंवर गगराई, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, चक्रधरपुर से शशिभूषण समद, खरसावां से सोनाराम बोदरा, तोरपा से कोचे मुंडा, खुंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, खिजरी से राम कुमार पाहन, रांची से सी पी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल, कांके से जीतू चरण राम, मंदार से सन्नी टोप्पो, सिसाई से अरुण उरांव, गुमला से सुदर्शन भगत और बिशुनपुर से समीर उरांव को टिकट दिया है।

बता दें कि, 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, उसके एनडीए के साथी आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जेडीयू 2 और एलजेपी-आर 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

राज्य में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में इस वक्त इंडिया गठबंधन की सरकार है। झामुमो पार्टी के मुखिया हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। 2019 के चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी 30 सीटों पर जीत हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाया था।

Created On :   19 Oct 2024 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story