झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM हेमंत सोरेन को बरहेट, पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय सीट से मिला मौका

JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM हेमंत सोरेन को बरहेट, पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय सीट से मिला मौका
  • झारखंड में 13 से 20 नवंबर तक विधानसभा चुनाव
  • झामुमो ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
  • जानें किसे कहां से दिया मौका

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए राजनीतिक दल जोर शोर के साथ तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच राज्य की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 35 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बरहेट विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर मुहर लगी है। जबकि, गांडेय सीट से सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन को मौका दिया है। बता दें, इस बार झारखंड की कुल 81 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। वर्तमान में सीएम हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) निवार्चन क्षेत्र से विधायक हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सोरेन ने भाजपा के उम्मीदवार साइमन माल्टो को 25,740 वोटों से मात दी थी।

झामुमो ने दिग्गज नेताओं पर लगाया दांव

इसके अलावा कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 वोटों के साथ शिकस्त दी थी। इस सीट से झामुमो पार्टी के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ था।

झामुमो की लिस्ट में हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को दुमका विधासभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को नाला विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। झामुमो मंत्री मिथिलेश ठाकुर को गढ़वा, सोनू सुदिव्य को गिरिडीह और बेबी देवी को डुमरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा से झामुमो में शामिल हुए नेताओं को दिया मौका

पिछले विधानसभा चुनाव में दुमका सीट से विधायक बसंत सोरेन ने भाजपा के पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को 6,842 वोटों से हराया था। लिस्ट में झामुमो ने चाईबासा से दीपक बिरुआ, जमुआ से भाजपा के तीन बार विधायक रह चुके केदार हजारा पर दांव लगाया है। कुछ समय पहले ही हजारा ने झामुमो का दामन थामा है।

Created On :   23 Oct 2024 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story