दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली में सियासत हुई तेज, चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया ईगल कमेटी का ऐलान, जानें कैसा होगा पूरा काम?

दिल्ली में सियासत हुई तेज, चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया ईगल कमेटी का ऐलान, जानें कैसा होगा पूरा काम?
  • दिल्ली में जल्द होने वाले हैं विधानसभा चुनाव
  • कांग्रेस ने किया इगल कमेटी का ऐलान
  • कांग्रेस ने लगाया ईसी पर आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन की तरफ से चुनावों की देख-रेख करने के लिए कमेटी बनाई है। कांग्रेस ने रविवार यानी 2 फरवरी को ईगल कमेटी के गठन की घोषणा की है। कांग्रेस की तरफ से ईगल कमेटी को चुनावी मैदान में उतार दिया गया है। बता दें, ईगल कमेटी सबसे पहले महाराष्ट्र वोटर लिस्ट मामले की जांच करेगी और फिर इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर कांग्रेस को देगी। इतना ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में हुए चुनावों का भी विश्लेषण करेगी। साथ ही आने वाले चुनावों पर भी अपनी नजर रखेगी। क्योंकि ईगल टीम का मुख्य उद्देश्य चुनावों को पारदर्शिता, स्वतंत्रता, निष्पक्षता से कराना होता है।

कौन होंगे 'ईगल कमेटी' के सदस्य?

कांग्रेस की इस खास कमेटी में गिने चुने लोगों को ही जगह मिली है। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ और कद्दावर नेता अजय माकन के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी, प्रवीन चक्रवर्ती, पवन खेड़ा, गुरदीप सिंह सप्पल, डॉ. नितिन राउत और चल्ला वामशी चंद रेड्डी भी शामिल हैं।

क्यों है कांग्रेस को ईगल की जरूरत?

लोकसभा चुनाव 2024 से लेकर राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों तक में कांग्रेस पार्टी की तरफ से गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। पार्टी ने इसे लेकर चुनाव आयोग से जांच की भी मांग की थी। इसमें ईवीएम से वोटिंग एक बड़े मुद्दे के तौर पर उभर के सामने आया था। पिछले कई सालों से केंद्र की सत्ता से बाहर कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग पर लगातार निष्पक्ष तरीके से इलेक्शन नहीं कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

Created On :   2 Feb 2025 9:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story