दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: महिला MLA को मिल सकती है दिल्ली की कमान, रेस में ये नाम आगे, एक ने 29 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से AAP नेता को हराया, देखें लिस्ट
![महिला MLA को मिल सकती है दिल्ली की कमान, रेस में ये नाम आगे, एक ने 29 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से AAP नेता को हराया, देखें लिस्ट महिला MLA को मिल सकती है दिल्ली की कमान, रेस में ये नाम आगे, एक ने 29 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से AAP नेता को हराया, देखें लिस्ट](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/10/1402166-3447657.webp)
- सीएम फेस बर सस्पेंस बरकरार
- इन महिला दावेदारों में से 1 को मिल सकता है सीएम पद
- देखें पूरी लिस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस समय एक ही सवाल है कि देश की राजधानी का मुख्यमंत्री कौन होगा? ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि सीएम पद किसी महिला को भी सौंपा जा सकता है। दिल्ली की सत्ता बीते साढ़े चार महीने से एक महिला ही संभाल रही थीं। तो हो सकता है कि भाजपा किसी महिला चेहरे को ही मौका दे। चलिए जानते हैं भाजपा में किन महिलाओं के नाम सामने आ रहे हैं? साथ ही, उन उम्मीदवारों ने कितने वोटों से जीत हासिल की है?
5 महिलाओं ने जीता चुनाव
आपको बता दें कि, दिल्ली में कुल 5 महिलाओं ने विधानसभा चुनाव जीता है। इन पांच में से चार महिलाएं बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ी थीं। वहीं, आतिशी मार्लेना एक अकेली आम आदमी पार्टी की विजेता उम्मीदवार हैं।
रेखा गुप्ता
शालीमार बाग से बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने AAP प्रत्याशी बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से मात दी है।
![](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/10/1402132-.webp)
पूनम शर्मा
वजीर पुर से भाजपा कैंडिडेट पूनम शर्मा ने आप के राजेश गुप्ता को 11,425 वोटों से हराया है।
![](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/10/1402137--.webp)
नीलम पहलवान
नजफगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार नीलम पहलवान ने आप के तरुण कुमार को 29,009 मतों से हराया है।
![](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/10/1402139-.webp)
शिखा रॉय
बीजेपी प्रत्याशी शिखा रॉय ने आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज को 3188 वोटों से हराया है।
![](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/10/1402142-.webp)
बीजेपी की बेहतरीन जीत
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी का 27 लंबा इंतजार खत्म हो गया है। कुल 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें हासिल कर पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। 22 सीटें हासिल कर पार्टी बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रह गई। कांग्रेस की बात करें तो पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती। कांग्रेस का खाता दिल्ली में खुला ही नहीं।
![](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/10/1402145-1.webp)
स्मृति ईरानी-बांसुरी स्वराज
इसके अलावा अमेठी से पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी नाम दिल्ली सीएम पद की रेस में शामिल है। वहीं, सुषमा स्वराज की बेटी और नई दिल्ली से बीजेपी सांसद बासुंरी स्वराज सीएम पद की रेस में शामिल हैं। यह दोनों नेता बीजेपी की ओर से महिला फेस के तौर पर अभी बड़ी नेता के तौर पर जानी जाती हैं। अगर भाजपा महिला को सीएम बनाती है तो इन दोनों नामों पर भी विचार किया जाएगा।
Created On :   10 Feb 2025 6:17 PM IST