दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 5 फरवरी को दिल्ली में हैं विधानसभा चुनाव, जानें स्कूलों के साथ-साथ किन जगहों की रहेगी छुट्टी?
- दिल्ली में चुनाव की तैयारियां जोरों पर
- दिल्ली में रहेगी स्कूलों की छुट्टी
- इन जगहों पर भी रहेगी छुट्टी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली में तेजी से चुनावों की तैयारियां हो रही हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि, छुट्टी होगी या नहीं। सभी को दिल्ली सरकार और शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। बता दें, दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होंगे और एक चरण में ही होकर खत्म हो जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से पहले ही घोषणा कर दी गई है कि, सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, दुकानें और उद्योगों की छुट्टी रहेगी।
नोटिस किया गया है जारी
दक्षिण पश्चिम जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने शिक्षा उप निदेशक को एक नोटिस जारी किया है। जिसमें बच्चों के लिए प्रभात रैली का आयोजन करने के भी निर्देश दिए हैं। ये रैली उनके अधिकार क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों में होनी थी। रैली को सुबह के 9 बजे निर्धारित करना था जिससे बच्चों को वोटिंग के महत्व के बारे में बताना और उनको जागरुक करना है।
कहां कहां होगी छुट्टी?
इसके अलावा, जिन शिक्षण संस्थानों को मतदान केंद्र बनाया जाता है, वहां चुनाव के एक दिन पहले भी छुट्टी घोषित कर दी जाती है। ऐसे ही इस साल जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूल विभाग 4 और 5 फरवरी को दिल्ली चुनाव 2025 के चलते बंद रहेगा। यह इसलिए किया जाता है ताकि मतदान की तैयारी आराम से हो सके और लोगों को वोट डालने में कोई परेशानी ना हो।
Created On :   3 Feb 2025 10:06 PM IST