दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान, नॉर्थ ईस्‍ट दिल्‍ली में सबसे ज्यादा वोटिंग, AAP के इन दिग्गजों ने डाला वोट

सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान, नॉर्थ ईस्‍ट दिल्‍ली में सबसे ज्यादा वोटिंग, AAP के इन दिग्गजों ने डाला वोट
  • 70 सीटों पर वोटिंग जारी
  • सेंट्रल दिल्‍ली में सबसे कम मतदान
  • सीएम आतिशी-मनीश सिसोदिया ने डाला वोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार (5 फरवरी) को सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राज्य में कुल 699 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है जिसका फैसला 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग करेंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक दिल्ली में 8.10 परसेंट मतदान हुआ है। अब तक प्रमुख पार्टियों के कई दिग्गज नेता वोट दे चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मी ने वोट किया है। वहीं, अगर बात करें आम आदमी पार्टी तो AAP के भी कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी मतदान कर दिया है।

दिल्ली में 8.10 परसेंट मतदान

सेंट्रल दिल्‍ली 6.67%

ईस्‍ट दिल्‍ली 8.21%

नई दिल्‍ली 6.51%

नॉर्थ दिल्‍ली 7.12%

उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली 10.70%

उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली 7.66%

शाहदरा 8.92%

दक्षिण दिल्‍ली 8.43%

दक्षिण पूर्व दिल्‍ली 8.36

दक्षिण पश्चिम दिल्‍ली 9.34%

पूर्वी दिल्‍ली 6.76%

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

सीएम आतिशी ने किया मतदान

दिल्ली की सीएम और कालकाजी सीट ने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी ने वोट डालने के बाद कहा कि दिल्ली में यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। एक तरफ पढ़े-लिखे लोग हैं जो विकास के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग काम करने वालों को वोट देंगे, गुंडों को नहीं। दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा के लिए काम कर रही है।

मनीष सिसोदिया

आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने भी यहीं मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि अभी तक माहौल अच्छा है। लोग समझदार हैं। वे गाली-गलौज या पैसे के आधार पर वोट नहीं देते। जब लोग वोट देने जाते हैं, तो वे उस पार्टी के बारे में सोचते हैं जो उनके बच्चों के भविष्य के लिए काम करेगी। लोगों को यकीन है कि भाजपा ने हमारे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए हैं। जब मैं 6 महीने पहले जेल से बाहर आया, तो मैंने और अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया। अदालत ने हमें रिहा कर दिया लेकिन दिल्ली की जनता को तय करना चाहिए कि मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं या नहीं।

Created On :   5 Feb 2025 10:25 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story