Delhi Assembly Election Results 2025: अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी
![अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401690-r19.webp)
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान
- बीजेपी की शानदार जीत
- 5 फरवरी को हुआ था मतदान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (8 फरवरी) को हो गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी का 27 सालों का वनवास खत्म हो गया है। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सत्ता में वापसी करने का मौका दे दिया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें हासिल की है। वहीं, 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। बता दें कि, 5 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली में 60.42 परसेंट मतदान हुआ। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 66.25 परसेंट वोटिंग हुई। वहीं, साउथ ईस्ट दिल्ली 56.16 परसेंट के साथ सबसे पीछे रहा। अब बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई गई।
कहां कितनी वोटिंग?
सेंट्रल दिल्ली- 59.01%
ईस्ट दिल्ली- 62.37%
नई दिल्ली- 57.13%
नॉर्थ दिल्ली- 59.55%
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 66.25%
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 60.70%
शाहदरा- 63.94%
साउथ दिल्ली- 58.16%
साउथ-ईस्ट दिल्ली- 56.16%
साउथ-वेस्ट दिल्ली- 61.07%
वेस्ट दिल्ली- 60.76%
Live Updates
- 8 Feb 2025 1:00 PM IST
सीएम आतिशी की बेहतरीन जीत
सीएम आतिशी कालकाजी सीट से जीत गई हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदावर रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा को मात दी है।
- 8 Feb 2025 12:56 PM IST
मनीष सिसोदिया ने तरविन्दर सिंह मारवाह को दी जीत की बधाई
AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।
- 8 Feb 2025 12:51 PM IST
ये जनता की जीत- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है, जनता प्रधानमंत्री के साथ है। यह बहुत बड़ी जीत है, यह जनता की जीत है, इस जीत के शिल्पकार प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हैं।
- 8 Feb 2025 12:40 PM IST
केजरीवाल की हार
नई दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को हार का मुंह देखना पड़ा। बीजेपी उम्मीदावर परवेश वर्मा ने उन्हें बेहतरीन मात दी है।
- 8 Feb 2025 12:36 PM IST
मैं दूसरे स्थान पर आया- अवध ओझा ने किया जनता का धन्यवाद
पटपड़गंज विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा कि मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं दूसरे स्थान पर आया, अगली बार खुद को शीर्ष पर लाने की कोशिश करूंगा। चूक यह हुई कि मैं सभी से मिल नहीं पाया, शायद मुझे इसके लिए अच्छा समय नहीं मिला लेकिन फिर भी मैं इस हार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेता हूं।
- 8 Feb 2025 12:33 PM IST
रविंदर सिंह नेगी ने की पीएम मोदी की तारीफ
पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। यह उनका आशीर्वाद था, जिस तरह से उन्होंने आम आदमी पार्टी को आपदा कहा, उन्होंने कहा आपदा हटाओ, दिल्ली बचाओ। लोगों ने इसे स्वीकार भी किया। शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व में हमें जीत मिली है, मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
- 8 Feb 2025 12:26 PM IST
मनीष सिसोदिया हारे
जांगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मिली हार। बीजेपी उम्मीदवार तरविन्दर सिंह मारवाह ने उन्हें हराया है।
- 8 Feb 2025 12:16 PM IST
केजरीवाल पर अन्ना हजारे की टिप्पणी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे ने कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था। लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये उनके समझ में नहीं आया, जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।
Created On :   8 Feb 2025 8:00 AM IST