दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: CM आतिशी ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, विधानसभा भंग, साढ़े चार महीने संभाला सीएम पद

CM आतिशी ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, विधानसभा भंग, साढ़े चार महीने संभाला सीएम पद
  • सीएम आतिशी ने दिया इस्तीफा
  • एलजी ने भंग की दिल्ली विधानसभा
  • आप दिल्ली की सत्ता से आउट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान 8 फरवरी को हुआ। भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत हुई है। वहीं, आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साह हो गया। हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार (9 फरवरी) को अपना इस्तीफा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सौंप दिया है। साथ ही, एलजी ने देश की राजधानी की विधानसभा भी भंग करने की सूचना जारी की है। आतिशी ने 21 सितंबर 2024 को सीएम पद संभाला था। साढ़े चार महीने बाद उनका कार्यकाल अब खत्म हो गया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी सीएम बनी थीं।

यह भी पढ़े -भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला, 2026 में BJP सरकार बनने का किया दावा

आतिशी की शानदार जीत

आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया। आतिशी को कुल 52,154 मत मिले। वहीं, बात करें रमेश बिधूड़ी को तो उन्हें कुल 48,633 वोट मिली। कांग्रेस कैंडिडेट अलका लांबा को सिर्फ 4,392 मत हासिल हुए। देखें चुनाव आयोग के आंकड़े-

यह भी पढ़े -'जब तक वह कांग्रेस में रहेंगे, पार्टी का भला नहीं हो सकता', दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर कसा तंज

केजरीवाल की करारी हार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली से करारी हार मिली है। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें कुल 4,089 मतों से हराया है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित कुल 4,568 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। देखें इलेक्शन कमीशन के आंकड़े-

हारे मनीष सिसोदिया

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनावी मैदान में खड़े थे। बीजेपी कैंडिडेट तरविन्दर सिंह मारवाह ने उन्हें 675 वोटों से मात दी है। देखें इलेक्शन कमीशन के आंकड़े-

AAP सत्ता से बाहर

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। आम आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। मालूम हो कि, बहुमत का आंकड़ा 36 था।

यह भी पढ़े -'घमंड तो रावण का तक चूर-चूर हो गया था...तो ये क्या चीज हैं', केजरीवाल समेत आप के अन्य दिग्गजों की हार पर बोलीं स्वाति मालीवाल

Created On :   9 Feb 2025 12:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story