Chhattisgarh Local Body Election Result 2025: BJP का सारी सीटों पर कब्जा, आप को मिली अच्छी खबर, जानिए कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन?

BJP का सारी सीटों पर कब्जा, आप को मिली अच्छी खबर, जानिए कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन?
  • छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों का एलान
  • नगर निगम चुनाव में बीजेपी की क्लीन स्वीप
  • सीएम साई ने जताया आभार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (15 फरवरी) को हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नगर निगम चुनाव में क्लीन स्वीप किया। वहीं, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में भी सबसे ज्यादा सीटें जीती। प्रचंड जीत के बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई (Vishnu Deo Sai) ने सभी वोटर्स का आभार व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि, 11 फरवरी को राज्य के दस नगर निगम, 114 नगर पंचायत और 49 नगर पालिका परिषद सहित 173 नगरीय निकायों के लिए वोटिंग हुई। धमतरी जिले में सबसे ज्यादा 77.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, 44.4 परसेंट वोटिंग के साथ रायपुर नगर निगम रेस में सबसे पीछे है।

सीएम ने जताया आभार

सीएम विष्णुदेव साई ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में बहुत अच्छा परिणाम आया है। मैं एक बार फिर समस्त छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है, मैं प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि अटल विश्वास पत्र में हमने जो वादा किया है, उसे निश्चित रुप से शत-प्रतिशत पूरा करेंगे।

नगर निगम चुनाव

छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगम सीटों के लिए आज वोटिंग हुई। जिसमें भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 सीटों पर जीत हासिल ही। वहीं, 0 सीटों के साथ कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। निर्दलीय के खाते में एक भी सीट नहीं आई।

नगर पालिका चुनाव

नगर पालिका चुनाव में भी भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुल 49 सीटों में से पार्टी ने 35 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 8, आम आदमी पार्टी ने 1 और निर्दलीय के खाते में 5 सीटें आई।

नगर पंचायत चुनाव

नगर पंचायत की कुल 114 सीटों में से किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?

बीजेपी- 81

कांग्रेस- 22

बहुजन समाज पार्टी (बसपा)- 1

निर्दलीय- 10

कहां कितनी वोटिंग?

रायपुर नगर निगम में 44.4 परसेंट, दुर्ग नगर निगम में 63.78 परसेंट, राजनांदगांव नगर निगम में 75.82परसेंट, बिलासपुर में 55 परसेंट, अंबिकापुर में 63.10 परसेंट, चिरमिरी में 66.82 परसेंट, जगदलपुर में 57.52 परसेंट, रायगढ़ में 70.91 परसेंट, कोरबा में 51.66 परसेंट और धमतरी जिले में 77.69 परसेंट वोटिंग हुई थी।

Created On :   15 Feb 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story