वायनाड लोकसभा उपचुनाव 2024: बीजेपी ने वायनाड सीट के लिए नव्या हरिदास को दिया टिकट, प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

बीजेपी ने वायनाड सीट के लिए नव्या हरिदास को दिया टिकट, प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
  • वायनाड सीट से बीजेपी ने नव्या हरिदास को दिया टिकट
  • प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
  • 13 नवंबर को होंगे वायनाड सीट पर उपचुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने वायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को टिकट दिया है। जहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा से होगा। इस सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। बीजेपी ने शनिवार रात को वायनाड सीट के लिए नव्या हरिदास को उम्मीदवार घोषित किया है।

बता दें कि, 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। जिसके बाद वह दोनों ही सीटों से चुनाव जीत गए। हालांकि, बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को वायनाड से टिकट दिया।

कौन हैं नव्या हरिदास?

नव्या हरिदास की ट्विटर प्रोफाइल के अनुसार, वह कोझिकोड निगम में पार्षद हैं। साथ ही, वह मौजूदा समय में बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। इसके अलावा वह मैकेनिल इंजीनियर हैं। जिन्होंने 2007 में केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट विश्वविद्यालय से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार, उन पर किसी भी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

इस बार के लोकसभा उपचुनाव में वायनाड सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस का इस सीट पर काफी दबदबा है। ऐसे में उनके लिए यह राह आसान नहीं होगी। हालांकि, बीजेपी की ओर से उन्हें पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं का स्पोर्ट मिलेगा।

Created On :   19 Oct 2024 3:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story