झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: कल करेगी BJP अपनी कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी! असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी

कल करेगी BJP अपनी कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी! असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी
  • कल आ सकती है बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची
  • 68 सीटों पर लड़ेगी भाजपा
  • 25 अक्टूबर है नामांकन की अंतिम तारीख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो गई है। ऐसे में सभी दल चुनावी मैदान में अपनी ओर से मजबूद उम्मीदवार उतारे के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने 19 अक्टूबर को उम्मीदवारों की सूची से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीजेपी अपनी पहली कैंडिडेट्स लिस्ट कल (20 अक्टूबर) जारी कर सकती है। आपको बता दें कि, फिलहाल किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।

कल आ सकती है बीजेपी की कैंडिडेट्स लिस्ट

असम सीएम ने न्यूज एजेंसी से बातचीत कर कहा- बीजेपी आज शाम या कल अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है।

नामांकन प्रक्रिया जारी

पहले फेज के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। नामांकन करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। जिसके बाद नामांकन पत्र की जांच 28 अक्टूबर को होगी। वहीं, नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है।

दूसरे चरण के लिए 22 अक्टूबर ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी अंतिम तारीख 29 अक्टूब है। जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी। वहीं, नामांकन वापसी की लास्ट डेट 1 नवंबर है।

68 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी

झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहला चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होंगे। राज्य में बीजेपी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), चिराग पासवान की एलजेपी-आर और जेडीयू का गठबंधन है। कुल 81 सीटों में से बीजेपी 68, आजसू 10, एलजेपी-आर 1 और जेडीयू 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़े -एनडीए के खाते से चिराग को मिला 1 सीट का ऑफर! बीजेपी 69 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जानिए नीतीश की पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी?

900 से ज्यादा वोटर्स की उम्र 100 से अधिक

झारखंड में प्रथम चरण में होने वाली वोटिंग में 995 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। इनमें 533 महिलाएं और 462 पुरुष शामिल हैं। पहले चरण की वोटिंग 43 विधानसभा सीटों पर होगी। वहीं, 38 सीटों पर दूरसे चरण के लिए मतदान होंगे।

आपको बता दें कि, झारखंड में कुल 2,55,18,642 मतदाता हैं, जिसमें से महिलाओं की संख्या 1,25,20,910 है। जबकी पुरुषों की 1,29,97,325 है। पहले चरण के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इस साल कुल 11.84 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव के परिणाम की बात करें तो रिजल्ट का एलान 23 नवंबर को होगा।

Created On :   19 Oct 2024 1:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story