दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार-प्रसार का शोर, अंतिम दिन AAP-BJP की ताबड़तोड़ रैलियां, जानें कौन कहां से कर रहा प्रचार?

आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार-प्रसार का शोर, अंतिम दिन AAP-BJP की ताबड़तोड़ रैलियां, जानें कौन कहां से कर रहा प्रचार?
  • चुनावी प्रचार का अंतिम दिन आज
  • आप की कुल 9 रैलियां
  • बीजेपी करेगी 22 रैलियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सोमवार (3 फरवरी) को प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। आखिरी दिन का फायदा उठाते हुए सभी पार्टियां जोरों से प्रचार कर रही हैं। सभी दलों के स्टार प्रचारक वोट मांगने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। आज शाम पांच बजे तक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, सांसद संजय सिंह, सीएम आतिशी के साथ तमाम वरिष्ठ नेता 9 रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के भी दिग्गज नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां निकालनी शुरू कर दी। अंतिम दिन भाजपा कुल 22 रैलियां निकालेगी।

आप की रैलियां

सभी पार्टियों के पास दिल्ली में प्रचार करने का आज अंतिम मौका है। चलिए देखते हैं आज शाम पांच बजे तक आप के कौन-कौन से सीनियर नेता कहां रैली कर चुके होंगे।

छतरपुर- अरविंद केजरीवाल

कालकाजी- सीएम आतिशी

जंगपुरा- मनीष सिसोदिया

बता दें कि, संजय सिंह 3 तो वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान 4 रैलियों को संबोधित करेंगे।

बीजेपी की 22 रैलियां

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज शाम 5 बजो तक कुल 22 रैलियां की जाएंगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री आमित शाह, सांसद रवी किशन सहित अन्य नेता भी रैलियां कर रहे हैं।

अमित शाह रैली

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह जंगपुरा में रैली कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह रैली

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने छतरपुर के अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन पर चुनाव प्रचार किया।

रवि किशन रैली

भाजपा सांसद रवि किशन ने बदरपुर में पार्टी उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा के लिए प्रचार करते हुए रोड शो किया।

सीएम धामी की रैली

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोल बाग से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत गौतम के लिए प्रचार करते हुए देव नगर में एक रोड शो में हिस्सा लिया।

Created On :   3 Feb 2025 2:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story