दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ किया मतदान, सुबह 11 बजे तक 19.96% वोटिंग

अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ किया मतदान,  सुबह 11 बजे तक 19.96% वोटिंग
  • केजरीवाल ने किया मतदान
  • व्हीलचेयर पर माता-पिता को ले जा आए नजर
  • 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (5 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाल दिया है। केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ मतदान करने के लिए लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। आपको बता दें कि, सुबह 11 बजे तक दिल्ली की कुल 70 सीटों पर 19.95% वोटिंग हुई है।

यह भी पढ़े -'आप' विधायक अजय दत्त की पत्नी सुनीता और ससुर के खिलाफ केस दर्ज, भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया पीटने का आरोप

व्हीलचेयर पर नजर आए केजरीवाल के माता-पिता

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल अपने परिवार के साथ वोट डालने गए। उन्हें अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर जाते हुए देखा गया।

केजरीवाल ने लोगों से की अपील

अरविंद केजरीवाल ने मतदान करने के बाद कहा कि मेरे माता-पिता अपना वोट डालने के लिए बहुत उत्साहित थे, और उन्होंने ऐसा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और दिल्ली के विकास के लिए अपना वोट डालें। जो दिल्ली के लिए काम करेगा, उसे जनता का वोट मिलेगा।

यह भी पढ़े -दिल्ली चुनाव 2025 राहुल गांधी, जयशंकर, अलबा लांबा और हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेताओं ने डाला वोट

11 बजे तक कितनी वोटिंग?

सुबह 11 बजे तक दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 19.95% मतदान हुआ है।

सेंट्रल दिल्ली- 16.46%

ईस्ट दिल्ली- 20.03%

नई दिल्ली- 16.80%

नॉर्थ दिल्ली- 18.63%

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 24.87%

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 19.75%

शाहदरा- 23.30%

साउथ दिल्ली- 19.75%

साउथ-ईस्ट दिल्ली- 19.66%

साउथ-वेस्ट दिल्ली- 21.90%

वेस्ट दिल्ली- 17.67%

यह भी पढ़े -दिल्ली चुनाव 2025 के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी और अमित शाह की जनता से अपील, कहा- अपना कीमती वोट जरूर डालें

Created On :   5 Feb 2025 11:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story