दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को बताया देश का दुश्मन,वोटर्स से भी की ये खास अपील

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को बताया देश का दुश्मन,वोटर्स से भी की ये खास अपील
  • 5 फरवरी को होगी वोटिंग
  • केजरीवाल ने मतदाताओं से की अपील
  • बीजेपी पर लाए कई आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव आने में कुछ ही दिन का समय बाकी है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही, वोटर्स से भी उन्होंने खास अपील की है। पूर्व सीएम ने अपने वीडियो में बीजेपी को देश का दुश्मन बताया है। साथ ही, बीजेपी को भ्रष्ट पार्टी करार दिया है।

केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में डेढ़ महीने पहले ही खुलेआम पैसे और सामान पुलिस के संरक्षण में बांटा जा रहा है। ये इनके भ्रष्टाचार का पैसा है जो इन्होंने देश को लूटकर कमाया है। ये जो भी बांट रहे हैं उसे ले लो लेकिन एक बात याद रखना, अपने वोट मत बेचना। आप जिसे चाहें वोट दें लेकिन उन लोगों को न दें जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ये भ्रष्ट हैं। ये देशद्रोही हैं। ये देश के दुश्मन हैं। ऐसे लोग देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

पूर्व सीएम ने की लोगों से अपील

केजरीवाल ने कहा कि गाली गलौज पार्टी के लोग जो दें वो रख लेना मगर वोट मत बिकने देना। दिल्ली में गाली गलौज पार्टी के नेता सरेआम लोगों में पैसे, साड़ी, कंबल, जूते और सोने की चेन बांट रहे हैं। यह सब गैरकानूनी काम दिल्ली पुलिस के संरक्षण और निगरानी में हो रहा है। मेरी दिल्ली की जनता से अपील है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि वोट खरीदने वाले को आप लोग कभी वोट मत देना। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने हमें वोट देने का अधिकार दिलाया है। अब अपने जनतंत्र और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। अगर आपने अपना वोट बेच दिया तो आपके लिए कोई स्कूल, अस्पताल और सड़कें नहीं बनाएगा।

गुंडों से मत डरना- पूर्व सीएम

केजरीवाल ने कहा कि मैं आप लोगों के लिए भगवान से प्रार्थना करूंगा कि उन्होंने जो आपको झूठी कसम खिलाई है, वह आपको ना लगे। आप लोग इन गुंडों से मत डरना। आप अपनी मर्जी से वोट करना। अगर आपने इन पैसों के लिए देश और लोकतंत्र को बेच दिया तो आपको भगवान माफ नहीं करेगा।

Created On :   24 Jan 2025 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story