दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अमित शाह की दिल्ली में जनसभा, यमुना मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल पर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री, ये लगाए आरोप

अमित शाह की दिल्ली में जनसभा, यमुना मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल पर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री, ये लगाए आरोप
  • यमुना मामले पर शाह की प्रतिक्रिया
  • केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए झूठ बोल रहे-शाह का दावा
  • गृह मंत्री ने दिल्ली के लोगों को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां वोट मांगने के लिए रैलियां निकाल रही हैं। इस कड़ी में गुरुवार (30 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पहुंचे और वहां जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे। शाह ने यमुना मुद्दे पर भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा को जीतने के लिए केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। इसी के साथ शाह ने सवाल भी किया कि हरियाणा सरकार ने यमुना में कौन सा जहर मिलाया है?

यमुना मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के शाह

अमित शाह ने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा क मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद करो। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली वालों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना जी के जल में जहर मिलाया है। अरविंद केजरीवाल कौन-सा जहर मिलाया है? कौन सी लेबोरेटरी में आपने टेस्ट कराया है? उसका नाम बताइए। आप कह रहे हैं कि ज़हर मिलाया हुआ पानी आपने रोक दिया। यमुना का पानी रुकता है तो गांवों में बाढ़ आती है लेकिन, आप बताइए दिल्ली के किसी गांव में बाढ़ आई है क्या?

केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कैसी होगी दिल्ली की सड़कें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'आपदा' को हटाने का मतलब है 10 सालों के अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को जवाब देना। 5 फरवरी को दिल्ली की जनता के सामने मौका है कि वे दिल्ली में AAP को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाएं। 10 सालों तक इन्होंने (AAP) पूरी दिल्ली को कूड़ेदान में बदल दिया। ये लोग बहाने बनाते रहते हैं। दिल्ली सुंदर बनेगी, कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे, सड़कों और गलियों की सफाई होगी।

दिल्ली की हर महिला को हर महीने 2,500 रुपये

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमने तय किया है कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद हम हर माता-बहन को हर महीने की 5 तारीख से पहले सीधे उनके बैंक खाते में 2,500 रुपये देने का काम करेंगे। हमारी सरकार हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये देगी। एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और दिवाली और होली पर एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।

Created On :   30 Jan 2025 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story