दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा जोरदार निशाना, कहा- अभी बेल पर आए हैं दोबारा फिर जाएंगे

कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा जोरदार निशाना, कहा- अभी बेल पर आए हैं दोबारा फिर जाएंगे
  • अलका लांबा ने केजरीवाल को घेरा
  • कांग्रेस प्रत्याशी ने की चुनावी भविष्यवाणी
  • कल होगी वोटिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का शोर थम चुका है। बुधवार (5 फरवरी) को वोटिंग होनी है। इस क्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और कालकाजी सीट से उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने चुनावी भविष्यवाणी करते हुए बताया कि केजरीवाल इस साल विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। वह अभी जेल से बाहर आए हैं और फिर जेल जाएंगे।

अलका लांबा का निशाना

अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल जाने की तैयारी करें। वे जेल गए, अभी बेल पर हैं, वापस जेल जाएंगे। वह (अरविंद केजरीवाल) नई दिल्ली से चुनाव हार रहे हैं।

यह भी पढ़े -बिहार के डिप्टी CM अरुण साव का AAP सरकार पर हमला, अरविंद केजरीवाल को बताया देश का सर्वाधिक झूठा नेता

दिल्ली की हॉट सीटें पर उम्मीदवार कौन?

कालकाजी सीट

आपको बता दें कि, कालकाजी सीट हॉट सीटों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीट से प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने दिग्गज नेताओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अलका लांबा को चुनावी मैदान में खड़ा किया है। आप की ओर से सीएम आतिशी को मौका मिला है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने रमेश बिधूड़ी पर भरोसा जताया है।

नई दिल्ली से कौन मैदान में?

आप- अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस- संदीप दीक्षित

भाजपा- परवेश वर्मा

पटपड़गंज सीट

AAP- अवध ओझा

कांग्रेस- अनिल चौधरी

बीजेपी- रवि नेगी

जंगपुरा सीट

आप- मनीष सिसोदिया

बीजेपी- तरविंदर सिंह मारवाह

कांग्रेस- फरहाद सूरी

यह भी पढ़े -ओखला सीट से AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान का असदुद्दीन ओवैसी को चैलेंज, कहा - 'मैं इस हैदराबादी से...'

Created On :   4 Feb 2025 3:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story