झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: क्या झारखंड में हैं सबसे उम्र दराज वोटर्स? करीब एक हजार वोटर्स की उम्र सौ साल से अधिक, इसमें 533 महिलाएं और 462 पुरुष शामिल

क्या झारखंड में हैं सबसे उम्र दराज वोटर्स? करीब एक हजार वोटर्स की उम्र सौ साल से अधिक, इसमें 533 महिलाएं और 462 पुरुष शामिल
  • पहले चरण में 900 से ज्यादा वोटर्स की उम्र 100 से अधिक
  • दिव्यांगों-बुजुर्गों के लिए होंगी पूरी सुविधाएं
  • 23 नवंबर को होगा नतीजों का एलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस कड़ी में एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है जिसके मुताबिक, राज्य में प्रथम चरण में होने वाले मतदान में 995 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। इनमें 533 महिलाएं और 462 पुरुष शामिल हैं। झारखंड में दो चरणों में उपचुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर होगी। वहीं, दूरसे चरण के मतदान 20 नवंबर को 38 सीटों पर होंगे।

यह भी पढ़े -चिराग पासवान को मिली सिर्फ एक सीट, बीजेपी 68, आजसू 10 और जेडीयू 2 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, तय हुआ एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला

दो करोड़ से ज्यादा मतदाता

आपको बता दें कि, झारखंड में कुल 2,55,18,642 मतदाता हैं, जिसमें से महिलाओं की संख्या 1,25,20,910 है। जबकी पुरुषों की 1,29,97,325 है। पहले चरण के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इस साल कुल 11.84 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव के परिणाम की बात करें तो रिजल्ट का एलान 23 नवंबर को होगा।

बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए होंगे तमाम इंतजाम

झारखंड में वोटिंग के दौरान दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए जाएंगे। हर मतदान केंद्र में व्हीलचेयर मौजूद होगी ताकि किसी बुजुर्ग या दिव्यांग को दिक्कत का सामना ना करना पड़े। साथ ही, ढाव वाले रैंप (Slope Ramps) की व्यवस्था होगी। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, राज्य के सारे पोलिंग बूथ्स ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। वोटर्स लिस्ट के अनुसार, राज्य में 85 साल से ज्यादा उम्र वाले कुल 1.13 लाख मतदाता हैं।

यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में 20 नवंबर को और झारखंड में 2 चरण में होंगे मतदान, 23 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

Created On :   19 Oct 2024 9:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story