पीटीवीए के मुलुंड कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने अपने वार्षिक मीडिया फेस्ट पनाश का किया उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मीडिया फेस्ट पनाश ने इस साल अपने पांच साल पूरे किए हैं। यह उत्सव 5 व 6 जनवरी 2023 को होने वाला है। इस मीडिया फेस्ट को कॉलेज के बीएमएम छात्रों की ओर से आयोजित किया जाता है, इस बार फेस्ट का आयोजन भव्य होने वाला है। फेस्ट की शुरुआत प्री इवेंट्स के साथ हो चुकी है। बीते माह 29 नवंबर को सुबह 11 बजे पनाश का पहला प्री इवेंट पैलेस बैंक्वेट्स, मुलुंड, में हुआ था।
इस फेस्ट में मुंबई भर से कॉलेजों के सीएल प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था। उत्सव में उन्नीस कॉलेजों के सीएल प्रमुखों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के ही छात्र प्रवेश पाटिल की तबला प्रस्तुति से हुई थी। जबकि प्यार है पनाश के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ था। अबकी बार इस कार्यक्रम में पनाश की थीम "रंगरासा" की घोषणा की गई है। फेस्ट के लिए कार्यक्रम हैं, द कल्चरल पैलेट, आर्मगेडन, कला मंच, ब्रांडवर्टाइजिंग, जश्न-ए-जर्नो, माइंड मेझ, द आर्तस्य लेंस।
Created On :   10 Dec 2022 11:01 PM IST