Republic Day: जानें बाकी देशों में कब मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?

डिजिटल डेस्क। आज देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस भारत के लिए संविदान के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि याद करने का दिन है। जिसमें हम देश के विभिन्न विचारों को एकीकृत करते है। यह विचार सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उद्देश्यों से जुड़ा है। गणतंत्र शब्द भारत के लिए नहीं विश्व के 100 से अधिक देशों के साथ जुड़ा है। हर देश गणतंत्र गौरव का दिन होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के कुछ देशों में गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है।
पाकिस्तान:
पाकिस्तान हर साल 23 मार्च को गणतंत्र दिवस मनाता है। वर्ष 1940 में ऐतिहासिक लाहौर संकल्प के पारित करने की तिथि का सम्मान करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। पाकिस्तान ने 23 मार्च 1956 को संविधान अपनाया था।
चीन:
चीन में गणतंत्र दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। साल 2000 के बाद से चीन में इसे गोल्डन वीक के रूप में मनाया जाता है। देश में सात दिन की सार्वजनिक छूट्टी होती है।
इटली:
इटली में हर साल 2 जून को फेस्टा डेला रिपब्लिका (गणतंत्र दिवस) मनाया जाता है।
नेपाल:
नेपाल में 28 मई को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। नेपाल में गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय अवकाश, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
केन्या:
केन्या में हर साल 12 दिसंबर को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसे जम्हूरी दिवस के रूप में जाना जाता है। पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में गणतंत्र दिवस, ब्रिटेन सरकार से आजादी और गणतंत्र घोषित होने का जश्न एक दिन ही मनाया जाता है।
Created On :   25 Jan 2020 7:25 PM IST