मध्यप्रदेश: नवयुवक सैनी-माली समाज संस्थान ने अनाथ बच्चों को प्रदान की अध्ययन प्रोत्साहन राशि

- कोरोना काल में कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए
- सेवानिवृत प्राचार्य अमृतलाल सैनी ने वितरित की राशि
- अपनी पूज्य माताजी हीरा सैनी की स्मृति में राशि वितरण की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सेवानिवृत प्राचार्य अमृतलाल सैनी ने 20 अनाथ छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए अध्ययन को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए अध्ययन प्रोत्साहन अनाथ कन्या छात्रवृत्ति प्रदान की।
रिटायर प्राचार्य सैनी ने बेटी बचाओ बेची पढ़ाओं के लिए कन्या छात्रवृत्ति भी बांटी। उन्होंने ये राशि अपनी पूज्य माताजी हीरा सैनी की स्मृति में वितरण की। सैनी करीब पांच साल से इसी तरह छात्र छात्राओं को ये राशि बांट रहे है। कोरोना काल में कुछ बच्चों ने अपने पालक को खो दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कोविड काल के याद प्रोत्साहन स्वरूप 20 बच्चों को हर साल राशि प्रदान की जा रही है।
इस बार प्रोत्साहन राशि का वितरण 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश नवयुवक सैनी -माली समाज संस्थान करोंद भोपाल स्थित शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में किया गया। मंदिर प्रांगण में लगातार 4 वर्षों की तरह इस साल भी अनाथ छात्र-छात्राओं को अध्ययन प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
Created On :   27 Feb 2025 8:05 PM IST