होली और रंगपंचमी ही नहीं नवरात्रि सहित इन त्योहारों की भी रहेगी धूम, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू पंचाग के माह फाल्गुन का नाम आते ही हर्ष और उल्लास से भरी यादें ताजा हो जाती हैं। जब लोग सब कुछ भुलाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जिंदगी में भी नए रंग भर देते हैं। अंग्रेजी केलेंडर के अनुसार, यह मार्च का महीना होता है, जो कि शुरू हो चुका है। इस माह में होली के साथ रंग पंचमी, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, आमलकी एकादशी, प्रदोष, मासिक शिवरात्रि, रंग पंचमी जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं इस माह में आने वाले व्रत और त्योहार बारे में दिनांक, दिन सहित पूरी लिस्ट...
दिनांक |
दिन |
व्रत और त्योहार |
03 मार्च 2023 |
शुक्रवार |
आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी |
04 मार्च 2023 |
शनिवार |
आमलकी एकादशी पारण, शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत |
06 मार्च 2023 |
सोमवार |
फाल्गुन चौमासी चौदस |
07 मार्च 2023 |
मंगलवार |
छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, चैतन्य महाप्रभु जयन्ती, दोल पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती |
08 मार्च 2023 |
बुधवार |
चैत्र मास आरंभ, होली धुलंडी |
09 मार्च 2023 |
गुरुवार |
भाई दूज, भातृ द्वितीया |
10 मार्च 2023 |
शुक्रवार |
छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती |
12 मार्च 2023 |
रविवार |
रंग पंचमी |
14 मार्च 2023 |
मंगलवार |
शीतला सप्तमी |
14 मार्च 2023 |
मंगलवार |
खरमास आरंभ, मीन संक्रांति |
18 मार्च 2023 |
शनिवार |
पापमोचिनी एकादशी |
19 मार्च 2023 |
रविवार |
प्रदोष व्रत |
20 मार्च 2023 |
सोमवार |
मासिक शिवरात्रि |
21 मार्च 2023 |
मंगलवार |
चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या |
22 मार्च 2023 |
बुधवार |
चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन |
24 मार्च 2023 |
शुक्रवार |
मत्स्य जयन्ती, गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर |
27 मार्च 2023 |
सोमवार |
यमुना छठ, रोहिणी व्रत |
29 मार्च 2023 |
बुधवार |
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी |
30 मार्च 2023 |
गुरुवार |
राम नवमी, नवरात्रि नवमी, स्वामीनारायण जयन्ती, महातारा जयन्ती, गुरु पुष्य योग |
31 मार्च 2023 |
शुक्रवार |
चैत्र नवरात्रि पारण |
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 March 2023 5:47 PM IST