अगहन मास: जानें इस माह में आने वाली तिथि और व्रत

डिजिटल डेस्क। हिन्दू कैलेंडर का नौवां महीना आज से शुरु हो गया है। ज्ञात हो कि इस माह को मार्गशीर्ष का महीना भी कहा जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष का महीना अत्यंत पवित्र होता है। इस महीने से ही सतयुग का आरंभ भी माना जाता है। इस माह में वैसे तो कोई बड़ा त्यौहार नहीं आता, लेकिन कई प्रमुख व्रत और तिथि इस माह में आती हैं, जिनका खासा महत्व है।
यहां बता दें कि अगहन मास आज 13 नवंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर 2019 तक रहेगा।इस माह में कौन कौन से व्रत और तिथि आएंगी, आइए जानते हैं...
दिनांक |
दिन |
व्रत |
13 नवंबर 2019 |
बुधवार |
अगहन मास शुरु |
15 नवंबर 2019 |
शुक्रवार |
गणेश चतुर्थी व्रत |
19 नवंबर 2019 |
मंगलवार |
कालभैरव अष्टमी |
22 नवंबर 2019 |
शुक्रवार |
उत्पन्ना एकादशी |
26 नवंबर 2019 |
मंगलवार |
अगहन अमावस्या |
30 नवंबर 2019 |
शनिवार |
विनायकी चतुर्थी |
01 दिसंबर |
रविवार |
विवाह पंचमी |
08 दिसंबर |
रविवार |
मोक्षदा एकादशी |
11 दिसंबर |
बुधवार |
दत्त पूर्णिमा |
12 दिसंबर |
गुरुवार |
स्नान दान पूर्णिमा |
Created On :   13 Nov 2019 10:06 AM IST