क्राइम: बाल पकड़कर महिला को जमीन पर पटका, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मामला
By - Dablu Kumar |23 April 2024 5:18 PM GMT
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
- बाल पकड़कर महिला को जमीन पर पटका था आरोपी
- परिवारिक विवाद का बताया जा रहा है मामला
डिजिटल डेस्क, सिवनी। मध्य प्रदेश में सिवनी के किंदरइ थाना अंतर्गत हिरनभटा गांव में एक महिला को एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट कर उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि कटिया निवासी महिला अपने भाई के घर हिरनभटा गई थी। उसके भाई लक्ष्मण काकोडिय़ा के घर के सामने रहने वाले विजय काकोडिय़ा ने महिला से कहा कि वह उसके घर क्यों नहीं आती है।
तब महिला ने विजय से यह कह दिया कि उसके घर जाने पर उसे पानी के लिए तक नहीं पूछते तो इसी बात को लेकर विजय ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
Created On :   23 April 2024 5:18 PM GMT
Next Story