पड़ोसी से करती थी प्रेम,पति के विरोध करने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, धारदार हथियार से की पति की हत्या

डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने ही पति की गला रेतकर हत्या कर दी। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कुठनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परिया गांव का है। घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग हैरान है कि आखिर महिला ने अपने ही पति की हत्या क्यों और कैसे कर दी।
पड़ोसी से करती थी प्यार
मिली जानकारी के मुताबिक महिला जुली देवी की शादी परिया गांव निवासी संजय झा के साथ हुई थी। दोनों के बीच शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इसी बीच आरोपी महिला को अपने गांव में रहने वाले पड़ोसी युवक से प्यार हो गया और फिर दोनों ही एक दूसरे से छिप-छिप कर मिलने लगे। दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग की जानकारी पति संजय झा को मिली और उसने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नि के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। शायद पति का विरोध करना पति को रास नहीं आया और उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया।
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
जानकारी के अनुसार महिला का पति घर के दरवाजे पर अकेला सोता था। महिला ने इसी का फायदा उठाकर सोमवार की रात को प्रेमी को मिलने के लिए घर पर बुलाया और फिर दोनों ने ही मिलकर हत्या करने की प्लानिंग की और दरवाजे पर सो रहे पति की धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों ही आरोपी हत्या करने के बाद सोने के लिए अपने घर चले गए।
सुबह के समय गांव के कुछ लोगों ने दरवाजे पर संजय झा का शव देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही थाना प्रभारी अरविंद पासवान दरबल के साथ घटना स्थल पर पंहुचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुढ़नी थाना के SHO अरविंद पासवान ने इस मामले पर बताया कि परिया गांव निवासी संजय झा की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नि और पड़ोसी आशिक को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिन ने कहा है की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   4 Oct 2022 4:28 PM IST