महिला दिवस स्पेशल: इन पांच क्रिकेटर्स ने महिला क्रिकेट को भारत में दिलाई पहचान, एक ने लगाया रनों का अंबार तो दूसरी ने लगाई विकटों की झड़ी

- इन पांच क्रिकेटर्स ने महिला क्रिकेट को भारत में दिलाई पहचान
- एक ने लगाया रनों का अंबार तो दूसरी ने लगाई विकटों की झड़ी
- दस हजार रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी मिताली राज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक समय भारत में क्रिकेट को केवल पुरुषों का खेला माना जाता था। लोग महिला क्रिकेट को देखना पसंद नहीं करते थे। लेकिन समय का साथ महिला क्रिकेट ने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब देश में होने वाले महिला क्रिकेट मैच को देखने भी हजारों दर्शक मैदान में पहुंचते हैं। भारत में महिला क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने में कई खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया है। हर साल की तरह इस बार भी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में मनाया जाएगा। इस खास मौके पर हम आपको भारतीय क्रिकेट की उन पांच सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले जिन्होंने देश में महिला क्रिकेट को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया।
मिताली राज: भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर्स में गिनी जाती हैं। उन्होंने 22 सालों से ज्यादा समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 333 मैचों में लगभग 11 हजार रन बनाए। अपने इतने लंबे इंटरनेशनल करियर में मिताली ने सालों तक भारतीय टीम की कमान संभाली। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में दस हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली महिला खिलाड़ी है।

झूलन गोस्वामी: अपनी रफ्तार भरी गेंदों से लगभग दो दशकों तक महिला क्रिकेट में राज करने वाले झूलन गोस्वामी ने भारतीय महिला टीम को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन ने 284 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने कुल 355 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। झूलन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली मिता तेज गेंदबाजों में शामिल हैं।

अंजुम चोपड़ा: भारतीय महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज अंजुम चोपड़ा ने भी भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया है। अंजुम ने भारत के लिए कुल 157 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने तीन हजार से अधिक इंटरनेशनल रन बनाए। हालांकि, उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से ज्यादा अपने ब्रॉडकास्टिंग करियर से भारतीय महिला क्रिकेट को बढ़ाने का काम किया। आज भी वह कई बड़े इवेंट्स में ब्रॉडकास्टिंग करती नजर आ रही हैं।

हरमनप्रीत कौर: भारतीय महिला टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी भारतीय महिला क्रिकेट को दुनिया भर में नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है। वह अब तक भारत के लिए कुल 295 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से लगभग सात हजार इंटरनेशनल रन बनाए हैं। उन्होंने महिला क्रिकेट को ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

Created On :   7 March 2024 9:43 PM IST