IPL 2025: मुंबई इंडियंस का चेन्नई सुपर किंग्स से पहला मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन में किसको मिल सकती है जगह?

- मुंबई इंडियंस आईपीएल के लिए कप्तानी में कर सकती है बदलाव
- टीम फिर से दे सकती है रोहित शर्मा को कप्तानी का मौका
- मुंबई इंडियंस के संभावित प्लेयर्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का आगाज होने वाला है। इसमें सबसे पहला मैच मुंबई इंडियस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला है। ये मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई में ही खेला जाएगा। मुंबई और चेन्नई टूर्नामेंट की शानदार टीमें हैं। एमआई की तरफ से पिछले सीजन में कप्तान बदला गया था। एमआई ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई थी। लेकिन इस बार फिर से कप्तान में अदला-बदली देखने को मिल सकती है। इस बार वापस से रोहित शर्मा को मौका दिया जा सकता है। वहीं, प्लेइंग इलेवन के बारे में जानें तो मुंबई के लिए रोहित शर्मा के साथ रियान रिकल्टन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैंं।
मुंबई इंडियंस ने बदला था कप्तान
मुंबई इंडियंस की तरफ से पिछले सीजन में कप्तान बदल दिया गया था। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को जगह दी गई थी, जिसके बाद फैंस ने काफी नाराजगी भी जताई थी। साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा भी है कि हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद खिलाड़ी भी ज्यादा खुश नहीं दिख रहे थे। लेकिन इसकी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली थी। इस बार वापस से रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है।
मुंबई का चेन्नई से पहला मुकाबला
मुंबई का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। मुंबई पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव को मौका दे सकती है। ये दोनों ही खिलाड़ी काफी ज्यादा दमदार हैं। सूर्या कई बार शानदार बैटिंग कर चुके हैं। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या को मिडिल ऑर्डर में भी जगह मिल सकती है। इनके अलावा नमन धीर और मिचेल सैंटनर भी चेन्नई के खिलाफ मैदन में उतर सकते हैं।
क्या हो सकती है मुंबई इंडियंस की संभावित टीम?
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन में रियान रिकल्टन, रोहित शर्मा (कप्तान), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं।
लेकिन जसप्रीत बुमराह को लेकर अभी क्लैरिटी नहीं मिली है। अगर वो पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं तो ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में आ सकते हैं।
Created On :   16 March 2025 4:18 PM IST