Watch Video: सचिन तेंदुलकर बने बार्बर, बेटे अर्जुन को दिया नया लुक; बोले- पिता को सब करना पड़ता है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मंगलवार को एक नए अवतार में नजर आए। सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हेयरकट किया है और इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। कोरोनावायरस महामारी के कारण इस समय दुनिया में तमाम क्रिकेट गतिविधियां स्थगित हैं। इस बीच क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। कई सेलिब्रिटी अपने घर पर ही हेयरकट करने का वीडियो भी शेयर कर चुके हैं।
वीडियो में सचिन बेटी सारा की मदद से बेटे अर्जुन के बाल काटते नजर आ रहे हैं। सचिन ने इसके लिए बेटी सारा को धन्यवाद भी कहा है। सचिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, एक पिता के रूप में आपको कई सारी चीजें करने की जरूरत होती है। वो चाहे बच्चों के साथ खेलना हो, जिम करना हो या फिर उनके बाल काटने हों। हेयरकट कैसा भी हुआ हो अर्जुन तुम हमेशा हैंडसम लगते हो। मेरी सैलून असिस्टेंट सारा तेंदुलकर को बहुत बहुत धन्यवाद।
Created On :   20 May 2020 11:09 AM IST