पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक के साथ सैयद मुश्ताक अली में वापसी की

By - Bhaskar Hindi |17 Nov 2019 7:17 AM IST
पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक के साथ सैयद मुश्ताक अली में वापसी की
डिजिटल डेस्क, मुंबई। पृथ्वी शॉ ने दमदार वापसी करते हुए रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। शॉ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और महज 32 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्हें हाल ही में मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था।
20 वर्षीय बल्लेबाज पर डोपिंग के कारण 30 जुलाई को आठ महीनों का बैन लगाया था और वह रविवार को दोबारा खेलने के लिए उपलब्ध हुए। मुंबई ने गुरुवार को मुश्ताक अली के दो मैच और फिर सुपर लीग स्टेज के लिए टीम की घोषणा की थी। यह मुंबाई का आखिरी लीग मैच है। शॉ ने इससे पहले नेट्स में अभ्यास करने का एक वीडियो भी शेयर किया था।
Created On :   17 Nov 2019 12:44 PM IST
Next Story