दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच में चर्चा का विषय बनी मिस्ट्री गर्ल, कैमरामेन भी हुआ ट्रोल
![Mystery girl became the subject of discussion in the match between Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders Mystery girl became the subject of discussion in the match between Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/04/mystery-girl-became-the-subject-of-discussion-in-the-match-between-delhi-capitals-and-kolkata-knight-riders_730X365.jpg)
- दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है, जो दिल्ली-कोलकाता मैच के दौरान नजर आई थी। रविवार को हुए इस मैंच में यह लड़की मिस्ट्री गर्ल के नाम से चर्चा का विषय बनी हुई है। कैमरा मैन ने कई बार मिस्ट्री गर्ल के ऊपर कैमरा फोकस किया जिसके बाद कैमरामैन को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
Love you Cameraman #IPL2022 #KKRvsDC pic.twitter.com/8cikKRxf6q
— Dinesh Lilawat (@ImDsL45) April 10, 2022
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स नें टॉस जीत कर इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जहां पहली पारी में दिल्ली की टीम ने 215 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 171 रन ही बना पाई। इस टूर्नामेंट में यह दिल्ली की दूसरी जीत थी। वहीं कोलकाता को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
Who"s She
— VK18ᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠ (@vk18fansl) April 10, 2022
Cameraman Constantly Showing Her pic.twitter.com/BJWePAIAbX
आपको बता दे की ये मिस्ट्री गर्ल मैच में दिल्ली की टीम के सपोर्ट करने पहुंची थी। मैच के दौरान कैमरामैन ने कई बार मिस्ट्री गर्ल पर फोकस किया और उसके हाव भाव कैमरे में दिखाते रहे। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर कुलदीप यादव ने जब मैच में शानदार कैच पकड़ा उसके तुरंत बाद कैमरामैन ने इस मिस्ट्री गर्ल की तरफ कैमरा फोकस किया जिसके कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो गई।
Need to Find this Girl... Perfect Crush Material #KKRvsDC pic.twitter.com/D0jVchT5gl
— Savan (@iamsavan_) April 10, 2022
Created On :   11 April 2022 6:02 PM IST