नाइट आउट पर पानीपुरी खाते नजर आए केएल राहुल, पोस्ट पर फैंस ने दिये मजेदार रिएक्शन!

- राहुल की पोस्ट पर उनके फैन्स ने भी मजेदार कमेंटस किए हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल नाइट आउट पर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ पानीपुरी खाते नजर आए। केएल राहुल इन दिनों आईपीएल में व्यस्त है। लेकिन इसी बीच वे अपने साथी खिलाड़ियो के साथ मस्ती करते नजर आए।
राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसमें में कहीं भी उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी नजर नहीं आ रही है। आपको बता दें राहुल अक्सर अपने साथी खिलाड़ीयों के साथ मस्ती करते नजर आते रहते हैं।
केएल राहुल की पोस्ट पर रोबिन उथप्पा की पत्नी शीतल और बॉलीवुड मॉडल आकांक्षा रंजन कपूर ने कमेंट किया। आकांक्षा ने कमेंट में लिखा की- क्यूट किड। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल नो भी राहुल की पोस्ट को लाइक किया।
वहीं राहुल की पोस्ट पर उनके फैन्स ने भी मजेदार कमेंटस किए हैं। एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा की- साथी खिलाड़ियों और आथिया शेट्टी के साथ नाइट आउट पर, वहीं दूसरे यूजर्स नें सिर्फ अथिया के बारे में पूछा। इसके अलावा राहुल की इस पोस्ट को साढ़े सात लाख लोगों ने लाइक किया।
राहुल नें फोटोज के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके साथी खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज के खिलाड़ी होल्डर भी हाथों में कप पकड़े पानीपुरी खाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक फोटो में वे अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी और जूतों के साथ दिखाई दे रहे हैं। शायद उन्होंने वो जूते खरीदें हैं।
अब लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच 5 बार चैम्पियन रह चुकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जिस टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। यह मुकाबला 16 अप्रैल को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
आपको बता दें की राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत हासिल की है, जबकि दो मुकाबले में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा है।
Created On :   13 April 2022 5:11 PM IST