आईपीएल मालिकों का अब साउथ अफ्रीका की लीग में भी दबदबा, खरीदी सभी 6 टीमें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फ्रैंचाइजी क्रिकेट का जुनून अब लगभग हर देश में फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। हर क्रिकेटिंग नेशन अपने यहां आईपीएल जैसा फ्रैंचाइजी बेस्ड टी-20 लीग करा रहा है। इसी बीच साउथ अफ्रीका बोर्ड ने भी अपने यहां एक ऐसी ही लीग आयोजित कराने का फैसला किया है, जहां 6 टीमों के बीच ये लीग खेली जाएगी, लेकिन मजे की बात यह है कि इन सभी टीमों के मालिक वहीं है जो आईपीएल में भी टीमों के मालिक हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के अंबानी परिवार, चेन्नई सुपर किंग्स के एन. श्रीनिवासन, दिल्ली कैपिटल के पार्थ जिंदल, सनराइजर्स हैदराबाद के मारन परिवार, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले ने इस लीग में छह फ्रेंचाइजी खरीदी हैं।
किस के हिस्से कौन सी फ्रैंचाइजी
चेन्नई सुपर किंग्स (एन. श्रीनिवासन) - जोहान्सबर्ग फ्रैंचाइजी
मुंबई इंडियंस (अंबानी परिवार) - केपटाउन फ्रैंचाइजी
सनराइजर्स हैदराबाद (मारन परिवार) - पोर्ट एलिजाबेथ फ्रैंचाइजी
लखनऊ सुपर जायंट्स (संजीव गोयनका) - डरबन फ्रैंचाइजी
राजस्थान रॉयल्स (मनोज बडाले) - पार्ल फ्रैंचाइजी
दिल्ली कैपिटल्स (पार्थ जिंदल) - प्रिटोरिया फ्रैंचाइजी
इस नीलामी में सबसे बड़ी बोली 250 करोड़ रूपये चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की तरफ से लगाई गई। साउथ अफ्रीका बोर्ड जल्द ही नए मालिकों की औपचारिक घोषणा करेगा। आईपीएल मॉडल की तरह प्रत्येक फ्रैंचाइजी को 10 साल के लिए फ्रैंचाइजी शुल्क का 10 प्रतिशत भुगतान करना होगा। इस लीग के कमिश्नर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ होंगे। इस लीग को शुरू करने का आइडिया आईपीएल के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुंदर रमन का है।
Created On :   20 July 2022 2:17 PM IST