ऋषभ पंत ने हासिल की खास उपलब्धि, गुरु धोनी को पीछे छोड़ा

- ऋषभ पंत ने सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकर्ड अपने नाम किया
- महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 90 टेस्ट में 294 शिकार किए हैं
डिजिटल डेस्क, सेंचुरियन। क्रिकेट की दुनिया में रिकार्ड का बनना और टूटना कोई बड़ी बात नहीं क्योंकि रिकार्ड बनते ही है टूटने के लिए। लेकिन यह तब बहुत ही खास हो जाता है जब कोई खिलाड़ी अपने ही गुरू का रिकार्ड तोड़ दें।
जी हां यह कारनामा कर दिखाया है ऋषभ पंत ने। आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने नया रिकार्ड बनाया है।
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरू मानने वाले इस खिलाड़ी ने मोहम्मद शमी की गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के तेंबा बावुमा का कैच पकड़ते ही सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकर्ड अपने नाम कर लिया। आपको बता दें पहले यह रिकार्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था।
पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 36 टेस्ट मैचों में पहले 100 शिकार किए थे। पंत को पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से आगे निकलने के लिए केवल 3 शिकार की जरूरत थी और पंत ने यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका दौरे के पहले ही टेस्ट मैच में कर दिया। पंत ने यह उपलब्धि 26वें मैच में हासिल की।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 90 टेस्ट में 294 शिकार किए हैं। जिसमें धोनी के टेस्ट क्रिकेट में 256 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल हैं।
बता दें विकेटकीपिंग में सबसे तेज 100 शिकार करने का विश्व क्रिकेट में यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से क्विंटन डिकॉक और एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। दोनों ही खिलाडी ने यह रिकार्ड अपने 22वें टेस्ट में बनाया था। लेकिन डिकॉक ने अपनी 39वीं पारी में 100 विकेट लिए तो वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने 43 पारियां में यह मुकाम हासिल किया हैं।
Created On :   28 Dec 2021 9:36 PM IST