World Cup 2019 : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को 28 रनों से हराया
- बांग्लादेश की टीम 48 ओवर में 286 रन बनाकर ऑलआउट हो गई
- भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे
- भारत ने रोहित शर्मा के शतक की बदौलत बांग्लादेश को 28 रनों से हरा दिया
डिजिटल डेस्क, बर्मिंघम। ICC वर्ल्ड कप के 40वें मैच में भारत ने रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश को 28 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ भारत सेमीफाइल में पहुंच गया है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48 ओवर में 286 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 104 रनों की पारी खेली। रोहित को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। पॉइंट्स टेबल में भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
स्कोरकार्ड : भारत
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
लोकेश राहुल कै. रहीम बो. रूबेल | 77 | 92 | 6 | 1 |
रोहित शर्मा कै. लिटन बो. सौम्य सरकार | 104 | 92 | 7 | 5 |
विराट कोहली कै. रूबेल बो. मुस्तफिजुर | 26 | 27 | 3 | 0 |
ऋषभ पंत कै. मोसादेक बो. शाकिब | 48 | 41 | 6 | 1 |
हार्दिक पंड्या कै. सरकार बो. मुस्तफिजुर | 0 | 2 | 0 | 0 |
महेंद्र सिंह धोनी कै. शाकिब बो. मुस्तफिजुर | 35 | 33 | 4 | 0 |
दिनेश कार्तिक कै. मोसादेक बो. मुस्तफिजुर | 8 | 9 | 1 | 0 |
भुवनेश्वर कुमार रनआउट (रहीम/मुस्तफिजुर) | 2 | 3 | 0 | 0 |
मोहम्मद शमी बो. मुस्तफिजुर | 1 | 2 | 0 | 0 |
जसप्रीत बुमराह नाबाद | 0 | 0 | 0 | 0 |
रन : 314/9, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 13.
विकेट पतन : 180/1, 195/2, 237/3, 237/4, 277/5, 298/6, 311/7, 341/8, 314/9.
गेंदबाजी : मशरफे मुर्तजा: 5-0-36-0, मोहम्मद सैफुद्दीन: 7-0-59-0, मुस्तफिजुर रहमान: 10-1-59-5, शाकिब अल हसन: 10-0-41-1, मोसादेक हुसैन: 4-0-32-0, रूबेल हुसैन: 8-0-48-1, सौम्य सरकार: 6-0-33-1.
स्कोरकार्ड : बांग्लादेश
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
तमीम इकबाल बो. शमी | 22 | 31 | 3 | 0 |
सौम्य सरकार कै. कोहली बो. हार्दिक | 33 | 38 | 4 | 0 |
शाकिब अल हसन कै. कार्तिक बो. हार्दिक | 66 | 74 | 6 | 0 |
मुशफिकुर रहीम कै. शमी बो. चहल | 24 | 23 | 3 | 0 |
लिटन दास कै. कार्तिक बो. हार्दिक | 22 | 24 | 0 | 1 |
मोसादेक हुसैन बो. बुमराह | 3 | 7 | 0 | 0 |
शब्बीर रहमान बो. बुमराह | 36 | 36 | 5 | 0 |
मोहम्मद सैफुद्दीन नाबाद | 51 | 38 | 9 | 0 |
मशरफे मुर्तजा कै. धोनी बो. भुवनेश्वर | 8 | 5 | 0 | 1 |
रूबेल हुसैन बो. बुमराह | 9 | 11 | 1 | 0 |
मुस्तफिजुर रहमान बो. बुमराह | 0 | 1 | 0 | 0 |
रन : 286/10, ओवर : 48, एक्स्ट्रा : 12.
विकेट पतन : 39/1, 74/2, 121/3, 162/4, 173/5, 179/6, 245/7, 257/8, 286/9, 286/10.
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार: 9-0-51-1, जसप्रीत बुमराह: 10-1-55-4, मोहम्मद शमी: 9-0-68-1, युजवेंद्र चहल: 10-0-50-1, हार्दिक पंड्या: 10-0-60-3
इस मैच के लिए भारत ने टीम में दो बदलाव किए थे। केदार जाधव और कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार और दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया था। बांग्लादेश ने भी टीम में दो बदलाव किए थे। मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह की जगह शब्बीर रहमान और रूबेल हुसैन को टीम में शामिल किया था।
टीमें
भारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मोसादेक हुसैन, शब्बीर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, रूबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

मुस्तफिजुर रहमान ने झटके 5 विकेट
40 वें ओवर में 237 रन पर 4 विकेट गंवाने क बाद धोनी ने पंत के साथ मिलकर 40 रनों की पार्टनरशिप की। खतरनाक दिख रही इस साझेदारी को शाकिब अल हसन ने पंत (48) को आउट कर तोड़ा। दिनेश कार्तिक, जो अपना पहला विश्व कप मैच खेल रहे थे, सिर्फ आठ रन पर आउट होने के कारण अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी एक बार फिर डेथ ओवरों में तेज गति के साथ रन बनाने में असफल रहे और अंतिम ओवर में 35 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश नियमित अंतराल पर विकेट लेता रहा और परिणामस्वरूप, भारत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन ही बना सका। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 10 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी को आउट किया। शाकिब, रूबेल और सरकार को 1-1 विकेट मिला।

रोहित ने जड़ा टूर्नामेंट का चौथा शतक
बांग्लादेश को आखिरकार 30 वें ओवर में सफलता मिली जब शर्मा (104) को सौम्य सरकार ने वापस पवेलियन भेज दिया। रोहित ने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये टूर्नामेंट का उनका चौथा शतक था। किसी एक वर्ल्ड कप में वो ऐसा करने वाले श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए है। रोहित ने अपनी पारी में 7 चौके और पांच छक्के लगाए। रोहित के आउट होने के तुरंत बाद राहुल भी 77 बनाकर पवेलियन गए। 33वें ओवर में 195 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद ऋषभ पंत और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बटोरना शुरू किया। पंत और कोहली ने 42 रनों की साझेदारी की, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान ने कोहली (26) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। हार्दिक पंड्या को रहमान ने बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया।

भारत की असाधारण शुरुआत
इससे पहले, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को एक असाधारण शुरुआत दी। दोनों ने आक्रामकता के साथ सावधानी बरती, लेकिन एक बार जब दोनों बल्लेबाजों की नजरें जम गई, तो उन्होंने पार्क के चारों ओर बांग्लादेश के गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर दिया। इस मैच में पांचवे ओवर में शर्मा को जीवनदान भी मिला। मुस्तफिजुर रहमान ने शार्ट बॉल फेंकी, रोहित शॉर्ट बाउंड्री को क्लीयर करना चाहते थे, लेकिन वह एलिवेशन हासिल नहीं कर पाए। तमीम जो कि डीप स्क्वेयर लेग पर थे उन्होंने रोहित का कैच छोड़ दिया। राहुल और शर्मा ने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को क्रीज पर जमने नहीं दिया। दोनों ने मिलकर 180 रनों की साझेदारी की।

बुमराह ने झटके 4 विकेट
बुमराह ने शब्बीर (36) को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा और बांग्लादेश की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके बाद मशरफे मुर्तजा भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद सैफुद्दीन 51 रन बनाकर नॉटाउट रहे।रूबेल ने 9 और रहमान ने 0 रन बनाए। इस तरह बांग्लादेश की टीम 48 ओवर में 286 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या ने 3 जबकि मोहम्मद शमी, भूवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

शाकिब ने खेली 66 रनों की पारी
एक छोर से शाकिब क्रीज पर डटे हुए थे, लेकिन नियमित अंतराल में गिरते विकेट और रन रेट के बढ़ते दबाव में वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 74 गेंद में 66 रन बनाए। शाकिब के आउट होने के बाद मैच पूरी तरह से भारत की पकड़ में नजर आ रहा था लेकिन मोहम्मद सैफुद्दीन और शब्बीर रहमान ने 66 रनों की पार्टनरशिप कर एक बार फिर बांग्लादेश की जीत की उम्मीदें जगा दी।

बांग्लादेश की सधी हुई शुरुआत
315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने सधी हुई शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 39 रन जोड़े। मोहम्मद शमी ने तमीम इकबाल (22) को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। इसके बाद सोम्य सरकार भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। मुशफिकुर रहीम और शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की पार्टनरशिप कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 121 रन के कुल स्कोर पर रहीम (24) आउट हो गए। इस मैच में लिटन दास (22) और मोसादेक हुसैन (3) भी कुछ खास नहीं कर सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए।
Created On :   3 July 2019 12:15 AM IST