सारा तेंदुलकर - शुभमन गिल का हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर उठाए इस कदम से हुआ खुलासा

- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गिल ने अपना पहला शतक भी जड़ा।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम के उभरते सितारे शुभमन गिल ने हाल ही में खत्म हुई जिम्बाब्वे के खिलाफ वन-डे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करते हुए "मैन ऑफ द सीरीज" का आवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इसी सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक भी जड़ा।
उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद शुभमन और सारा तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। जिससे दोनों के बीच अफेयर की कई खबरें आने लगीं।
इस दौरान यह देखा गया कि शुभमन और सारा दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, लेकिन सारा ने शुभमन की बहन शहनील को फॉलो किया है। ऐसे में कई खबरें आ रही हैं कि क्या दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है?
बता दें कि शुभमन और सारा को एक साथ साल 2019 में आईपीएल के दौरान देखा गया था। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थी। लेकिन आज तक दोनों ने इन खबरों पर कोई बात नहीं की है।
दरअसल, साल 2019 में जब शुभमन कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते थे, तब उन्होंने एक रेंज रोवर कार खरीदी थी और कार के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उनकी इस फोटो पर सारा ने भी कमेंट किया था।
अपने कमेंट में सारा ने शुभमन को बधाई देते हुए दिल की इमोजी भेजी थी। इसके जवाब में शुभमन ने भी धन्यवाद करते हुए दिल की इमोजी कमेंट की थी। जिसके बाद से ही उनके अफेयर की बातें चलने लगी थी।
शुभमन और सारा के इन कमेंट्स पर हार्दिक पंड्या ने भी मजेदार कमेंट किया था। हार्दिक ने शुभमन के धन्यवाद वाले कमेंट पर आपका स्वागत है शुभमन गिल, ये सारा की तरफ से। लिखते हुए उनके मजे लिए थे।
Created On :   24 Aug 2022 7:18 PM IST