निलामी में करोड़ों रुपये लुटाने के बाद ऐसा है सभी टीमों का स्क्वॉड

- मिनी ऑक्शन में सभी टीमों ने 167 करोड़ रुपये खर्च करते हुए कुल 80 खिलाड़ियों को खरीदा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो गई है। सभी टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च कर उन्हें खरीदा। इस मिनी में सभी टीमों ने 167 करोड़ रुपये खर्च करते हुए कुल 80 खिलाड़ियों को खरीदा। आइए जानते हैं मिनी ऑक्शन के बाद सभी टीमों का स्क्वॉड कैसा नजर आ रहा है-
सभी दस टीमों का फुल स्क्वॉड
चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), बेन स्टोक्स, डेवॉन कॉन्वे, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, अंबति रायुडु, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, ड्वेन प्रिटोरियस, शिवम दुबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, के भगत वर्मा, अजिंक्य रहाणे, राजवर्धन हंगरगेकर, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, मुकेश चौधरी, काइल जेमिसन, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, शेख रशीद, निशांत सिंधु और अजय मंडल।
मुंबई इंडियन्स- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, डेवॉल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, ऋतिक शोकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, मोहम्मद अरशद खान, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, कुमार कार्तिकेय, जाये रिचर्ड्सन, पीयूष चावला, शम्स मुलानी, आकाश मधवाल, विष्णु विनोद, जेसन बेहरनडॉर्फ, नेहल वधेरा और राघव गोयल।
लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्विंटन डिकॉक, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, मनन वोहरा, करन शर्मा, आवेश खान, काइल मेयर्स, मार्क वुड, मोहसिन खान, मयंक यादव, रोमारियो शेफर्ड, जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, डेनियल सेम्स, स्वप्निल सिंह, प्रेरक मांकड और युद्धवीर सिंह।
गुजरात टाइटंस- हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राशिद खान, शुभमन गिल,केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी, बी साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, राहुल तेवतिया, केएस भरत, शिवम मावी, विजय शंकर, नूर अहमद, अल्जारी जोसेफ, साई किशोर, यश दयाल, ओडिन स्मिथ, जोशुआ लिटल, उर्विल पटेल और मोहित शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डेविड वीज, सुयस शर्मा, नितिश राणा, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, लिटन दास, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोरा, मंदीप सिंह, नारायण जगदीशन और शाकिब अल हसन।
दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रोमैन पॉवेल, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल, यश धुल, सरफराज खान, अमन खान, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, और रिली रोसो।
पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, भानुका राजपक्षा, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, अथर्व, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राज बावा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, बल्तेज ढांडा, नाथन इलिस, सिकंदर रजा, विद्वेथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया, और मोहित राठी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, हर्षल पटेल, वानिंदु हसारंगा, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, रीस टॉपली डेविड विली, महिपाल लोमरोर, जोस हेजलवुड, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सिद्धार्थ कौल, विल जैक्स, अविनाश सिंह, रजन कुमार, सोनू यादव और मनोज भांडग।
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, आर अश्विन, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरल, नवदीप सैनी, रियान पराग, केसी करियप्पा, कुलदीप सेन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, ओबेड मैकॉय, जेसन होल्डर, केएम आसिफ, प्रसिद्ध कृष्णा, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ट, डोनोवन फेरिएरा, एडम जम्पा, कुणाल राठोर, अब्दुल पीए और जो रूट।
सनराइजर्स हैदराबाद- अब्दुल समद, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, भुवनेश्वर कुमार, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को येनसन, हैरी ब्रूक, फजलहक फारुकी, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, टी नटराजन, हेनरिक क्लासेन, अकील हुसैन, आदिल राशीद, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडे, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, विवरांत शर्मा और उपेंद्र सिंह यादव।
Created On :   24 Dec 2022 12:51 PM IST