सिवनी: आंगनबाड़ी में नन्हें बच्चों के लिए पानी व्यवस्था ठप

आंगनबाड़ी में नन्हें बच्चों के लिए पानी व्यवस्था ठप

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी सप्लाई की व्यवस्था बदहाल है। केंद्रों में आने वाले बच्चों को दूसरी जगह से लाकर पानी पिलाया जा रहा है। मामला प्रशासन के संज्ञान में होने के बाद भी अब तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। पीएचई विभाग ने एक से दो लाख रुपए खर्च कर पाइप लाइन सप्लाई की यूनिट स्थापित की थी। स्थिति यह है कि अधिकांश केद्रों में यूनिट बंद खराब पड़ी हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले की ४४५ आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। जबकि १२६४ आंगनबाड़ी में पेयजल यूनिट करने का दावा किया गया है। ज्ञात हो कि जिले में २१३४ में से १५२६ आंगनबाड़ी भवन सरकारी हैं। जबकि ३१४ किराए से और २९४ भवन दूसरे सरकारी भवनों में संचालित हैं। बच्चों की दर्ज संख्या १.१० लाख है।

आठ माह से बंद है यूनिट

ग्राम पंचायत लूघरवाड़ा की आंगनबाड़ी केंद्र में पानी सप्लाई के लिए यूनिट लगाई गई है। यहां पर करीब १० बच्चे आते हैं। जबसे यूनिट डाली गई है तबसे वह बंद पड़ी है।इसी प्रकार प्रकार बींझावाड़ा ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी में आठ बच्चे आते हैं। यहां पर भी पेयजल यूनिट आठ माह से बंद है। ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए नल से पानी लाना पड़ता है। यह इसी प्रकार अन्य ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है।

ब्लॉक स्वीकृति पूर्ण काम हैंडओवर

सिवनी २२६ १८१ १४५

कुरई १५० १३३ ८९

केवलारी १८५ १८० १२०

बरघाट १७८ १७७ १३०

छपारा १३५ ९६ ६६

धनौरा १३५ १३२ १२३

लखनादौन २५७ २०७ २०७

घंसौर २१६ १५८ १५८

कुल १४८२ १२६४ १०३८

इनका कहना है

जलजीवन मिशन के अंतर्गत आंगनबाडिय़ों में पीएचई द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर और उर्जा विभाग इलेक्ट्रीफिकेशन किया जा रहा है। इस काम को जल्द पूरा करने के लिए टीएल बैठक में निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

अभिजीत पचौरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग

Created On :   30 Dec 2023 7:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story