दुर्घटना: पिकअप पलटने से आधा दर्जन घायल, एक की हालत गंभीर, किया गया मेडिकल रैफर

पिकअप पलटने से आधा दर्जन घायल, एक की हालत गंभीर, किया गया मेडिकल रैफर
  • पिकअप पलटने से आधा दर्जन घायल
  • एक की हालत गंभीर, किया गया मेडिकल रैफर

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले में सडक़ दुर्घटनाओं का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रतिदिन ही किसी हादसे की खबर सामने आती रहती है। बावजूद इन हादसों को रोकने के लिए उस स्तर पर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिस स्तर पर उठाए जाने चाहिए। शनिवार को भी एक सडक़ हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

अनियंत्रित वाहन पलटा

मठदेवरी गांव के पास शनिवार दोपहर तीन बजे एक पिकअप वाहन नियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन में सवार होकर कुछ लोग घंसौर और धनोरा के बीच जा रहे थे। जब वह मठदेवरी ग्राम के पास पहुंचे तो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं एक व्यक्तिकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफ र कर दिया गया।

यह भी पढ़े -श्री बल्देव जी मंदिर में मनाया जायेगा भगवान बलराम का जन्म, हरछठ पर्व पर उमडेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

ये हुए घायल

घंसौर पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि मठदेवरी गांव के पास पिकअप वाहन पलटने से कुछ लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में राम सिंह (45), विजय यादव (37), पंजीलाल (40), राजेश बरकड़े सहित अन्य लोगो के नाम शामिल हैं।



Created On :   25 Aug 2024 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story