सिवनी: आगामी सीजन के लिए पहले से ही अपने खेत तैयार कर सकते हैं किसान

आगामी सीजन के लिए पहले से ही अपने खेत तैयार कर सकते हैं किसान
  • किसान खरीफ की फसल के लिए खेत तैयार कर देगा और मानसूनी बारिश पर वह फसल की बुवाई कर लेगा।
  • अब कृषि विभाग श्री अन्न के रूप में मोटे अनाज को भी बढ़ावा दे रहा है।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है किवे खरीफ के आगामी सीजन के लिए पहले से ही अपने खेत तैयार कर सकते हैं। बारिश होने से खेतों में जुताई व गुड़ाई की जा सकेगी।

असल में खरीफ की फसल से पहले किसानों को खेत फसल के योग्य बनाने के लिए जुताई व गुड़ाई करनी पड़ती है। जिसके लिए उन्हें मानसूनी बारिश का इंतजार होता है लेकिन मानसून आने से पहले ही बारिश होने से खेतों की जुताई व गुड़ाई कर किसान खरीफ की फसल के लिए खेत तैयार कर देगा और मानसूनी बारिश पर वह फसल की बुवाई कर लेगा।

जिससे उसकी फसल पहले आ जाएगी। उपसंचालक कृषि मोरिश नाथ ने कहा है कि किसान अपनी खेती की तैयारियां शुरु कर दें। जिले में मुख्य रूप से मक्का और धान की बोवनी की जाती है। हाल के कुछ वर्षों में मक्के के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है।

इसके पहले यहां पर सोयाबीन की फसल हुआ करती थी। बाद में बार-बार मौसम के परिवर्तन और आर्थिक रूप से नुकसान के बाद किसानों ने मक्के की फसल का रुख किया। अब कृषि विभाग श्री अन्न के रूप में मोटे अनाज को भी बढ़ावा दे रहा है।

Created On :   28 May 2024 9:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story