सीएम मोहन यादव का बालाघाट दौरा: आज सिवनी होकर बालाघाट जाएंगे सीएम मोहन यादव, जिले में जगह-जगह होगा स्वागत

आज सिवनी होकर बालाघाट जाएंगे सीएम मोहन यादव, जिले में जगह-जगह होगा स्वागत
  • आज सिवनी होकर बालाघाट जाएंगे सीएम मोहन यादव
  • जिले में जगह-जगह होगा स्वागत

डिजिटल डेस्क, सिवनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार को सिवनी होकर बालाघाट जाएंगे। जबलपुर से सडक़ मार्ग से सिवनी होते हुए बालाघाट जाने के दौरान सिवनी सहित जिले में जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी की गई है। कलेक्टर संस्कृति जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर तमाम सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्टेट हेंगर से सुबह 09.55 बजे भोपाल से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से कार से रवाना होकर जिले के धूमा, लखनादौन, छपारा, सिवनी, बरघाट, धारनाकला होते हुए बालाघाट जाएंगे।

यह भी पढ़े -2 करोड रुपए की लागत से बनेगा बहुप्रतीक्षित सड़क मार्ग, पन्ना विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने बताया कि जिले की सीमा पर स्थित धूमा बंजारी, नागन देवरी बाइपास धूमा, लखनादौन बाइपास, छपारा बाइपास, राहीवाड़ा( बंडोल) में स्वागत होगा। सिवनी में रजवाड़ा के पास वे दोपहर पौने बारह बजे पहुंचेंगे, जहां भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, राकेश पाल सिंह, सुजीत जैन सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े -बाल्मीक समाज व हिन्दू जागरण ने मुक्तिधाम घाट के सीमांकन हेतु सौंपा ज्ञापन

Created On :   5 Aug 2024 5:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story