- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार की मौत,...
Satna News: सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

- प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Satna News: नागौद थाना अंतर्गत मढ़ी गांव के पास पुलिया से बाइक टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे को गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने बताया कि पत्रकार सम्पत मिश्रा 46 वर्ष, और नारेन्द्र कुशवाहा 42 वर्ष, रविवार शाम को अपने परिचित के यहां कार्यक्रम में जसो गए थे।
रात करीब 10 बजे सतना लौटते समय मढ़ी के पास नहर की निर्माणाधीन पुलिया से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस पर उन्हें 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल नागौद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सतना पहुंचने पर सम्पत मिश्र को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नारेन्द्र को गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए सोमवार दोपहर को डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया। नारेन्द्र के सिर और गले पर गहरी चोट है।
Created On :   29 April 2025 12:58 PM IST