पन्ना: विकास एवं सुशासन पर मोहर है लोकसभा चुनाव में मिली विजय, भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोले पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप

विकास एवं सुशासन पर मोहर है लोकसभा चुनाव में मिली विजय, भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोले पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप
  • विकास एवं सुशासन पर मोहर है लोकसभा चुनाव में मिली विजय
  • भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोले पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में पन्ना विधायक पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने हाल में ही भोपाल में दिनांक ३ जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनैतिक प्रस्तावों, प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में पारित बजट तथा लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता एवं सरकार की उपलब्धियों के संबंध में चर्चा कर जानकारी से अवगत कराया गया। आयोजित प्रेस कान्फ्रेस ने श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत मिला और नरेन्द्र मोदी ६२ वर्ष लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले प्रधानमंत्री बने है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिली जीत जनता द्वारा विकास सुशासन पर लगाई गई मुहर है पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे, जिला मंत्री कमल लालवानी उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एमपी के मन में मोदी है और एमपी में लोकसभा की सभी २९ सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। कार्यकर्ताओं ने की अथक मेेहनत व परिश्रम से देश कई राज्यों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

यह भी पढ़े -पवई नगर में आयोजित हुई विनयांजलि सभा, विराग सागर जी महाराज को श्रद्धा सुमन किए अर्पित

मध्य प्रदेश में वर्ष २०२३ में हुए विधानसभा चुनाव में १६३ सीटों पर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीत दर्ज की थी मंत्री श्री सिंह ने प्रदेश सरकार के बजट पर चर्चा करते हुए बताया कि आगामी पांच वर्षाे में वार्षिक बजट के आकार को दुगना किया जायेगा। वर्ष २०२४-२५ के बजट में बिना कोई कर लगाए १६ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय २ हजार, ३-४ में मात्र १३ हजार ४६५ थी जो कि बढक़र अब लगभग ११ गुना हो गई रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में २ करोड़ ३० लाख लोग गरीबी रेखा के बाहर आए है। प्रधानमंत्री द्वारा तीसरे कार्यकाल में ३ करोड़ नये आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें मध्य प्रदेश लाखों आवास बनाये जायेगें मध्य प्रदेश सरकार का बजट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शता है आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री सिंह द्वारा सडक़ो सहित विभिन्न विकास कार्याे रोजगार एवं स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के कल्याण के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

यह भी पढ़े -ब्राह्मण समाज पन्ना के जिलाध्यक्ष रामगोपाल तिवारी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

दल में कार्यकर्ता सबसे पहले है पार्टी के कुशल संगठन कार्यकर्ताओ के अथक नि:स्वार्थ भाव से की जा रही मेहनत का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बडे राजनैतिक दल के रूप में अपने आपको स्थापित कर चुका है। राष्ट्र को सर्वाेपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना भाजपा का लक्ष्य रहा है जिसके लिए देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार काम हो रहा है। जिले में विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव हो भारतीय जनता पार्टी ने लगातार ऐतिहासिक मतो से जीत हो रही है और पन्ना जिला विकास के दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े -जबलपुर संभाग स्तरीय खेलकूंद प्रतियोगिता में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Created On :   13 July 2024 10:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story