एमपी में बुलडोजर एक्शन: पन्ना के अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, नोटिस मिलने के बाद संचालक ने खुद उठाया ऐसा कदम, नया वक्फ कानून बनने के बाद एक्शन

पन्ना के अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, नोटिस मिलने के बाद संचालक ने खुद उठाया ऐसा कदम, नया वक्फ कानून बनने के बाद एक्शन
  • अवैध मदरसे पर कर्रवाई
  • संचालक ने खुद चलाया बुलडोजर
  • कई बार भेजे गए थे नोटिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। संसद से वक्फ बिल पास होने के बाद मदरसे के संचालक ने खुद ही यह कदम उठाया है। दरअसल, एक मुस्लिम व्यक्ति ने इस अवैध मदरसा होने की शिकायत की थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष Bulldozer ran on illegal madrasa in Panna, after receiving notice the operator himself took such a step, action after passing of Waqf Bill, bulldozer action in MP Vishnu Dutt Sharmaकी शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने संचालक को नोटिस भेजा। कहा जा रहा है कि नया वक्फ कानून बनने के बाद यह पहला एक्शन है।

नोटिस के बाद कार्रवाई

संचालक को अवैध मदरसे के खिलाफ अधिकारियों से नोटिस मिला था। जिसके बाद संचालक ने खुद ही अवैध मदरसे पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासनिक अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संचालक को नोटिस दिए जाने के बाद प्रशासन की ओर से एक्शन लिया जाना था। लेकिन उससे पहले संचालक ने खुद ही मदरसे को ध्वस्त कर दिया।

पहले भी भेजे जा चुके थे नोटिस

जानकारी के मुताबिक, अवैध मदरसे के संचालक को पहले भी कई बार प्रशासन की ओर से नोटिस भेजे गए थे। संसद से वक्फ बिल पारित होने के बाद एक बार फिर कड़े शब्दों में नोटिस भेजा गया। इस बार संचालक ने प्रशासन की कार्रवाई करने से पहले अपने आप ही एक्शन ले लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कुछ मुस्लिम उनके पास शिकायत लेकर आए थे कि वक्फ एक्वायर्ड लैंड पर अनैतिक गतिविधायां हो रही हैं। शर्मा ने यह भी कहा कि अब नए वक्फ संशोधन कानून की वजह से जमीन का गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाएगा।

Created On :   13 April 2025 11:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story