- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की...
कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

By - Bhaskar Hindi |27 July 2023 12:29 PM IST
डिजिटल डेस्क, सलेहा नि.प्र.। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए अमर जवानों को पुराना बस स्टैंड रानी लक्ष्मीबाई चौराहा में स्थित लक्ष्मी बाई प्रतिमा के समक्ष भारत माता के चित्र पर एवं अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान बताया गया कि सन 1999 में कारगिल युद्ध जो भारतीय जवान देश के लिए शहीद हुए और उनके बलिदान दिवस पर उनको याद किया गया। इस दौरान सलेहा नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी, पत्रकारों की उपस्थित में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Created On :   27 July 2023 12:29 PM IST
Next Story