पन्ना: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का छ: दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का छ: दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
  • शासकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय मोहन्द्रा
  • राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का छ: दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा नि.प्र.। शासकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय मोहन्द्रा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थय कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोर-किशोरी, साथिया और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना, शिशु मृत्यु दर को कम करना, सकल प्रजनन दर को कम करना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत छ: विषय पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, असंचारी बीमारी, नशीले पदार्थो के दुष्परिणाम, लिंग आधारित हिंसा और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई और प्रशिक्षण दिया गया। साथिया की खेल इन विषयों के गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजक तरीके से सिखाया गया।

यह भी पढ़े -पेरिस 2024 रोहन बोपन्ना, सुमित नागल को टेनिस में मिला ओलंपिक का कोटा

कार्यक्रम दिनांक ०५ जून से १० जून २०२४ तक चला। कार्यक्रम के समापन में ग्राम पंचायत मोहन्द्रा के सरपंच अरुण कुमार चौरसिया, सचिव राजेन्द्र गर्ग, रोजगार सहायक पवन द्विवेदी, जयपाल पटेल, प्रियंका पटेल, एम.ओ. डॉ. विवेक तिवारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी अभय दुबे, चौकी प्रभारी तथा विद्यालय प्राचार्य शालिगराम शर्मा द्वारा साथिया को संबोधित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथिया का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्रीमति साधना उरमलिया और बृजेश कुमार पाल द्वारा दिया गया जो काफी प्रभावी रहा। जिसमें मास्टर ट्रेनर दीपक दुबे और आशा सुपरवाइजर सुमंत्रि बाई चौधरी ने अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़े -पानी को लेकर दो किरायेदारो के बीच विवाद में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Created On :   12 Jun 2024 7:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story