शारदा पाठक बनीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री

शारदा पाठक बनीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार की गई है। श्रीमती पाठक का नियुक्ति पत्र मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह के द्वारा जारी करते हुए आशा व्यक्त की गई है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की भावना अनुसार नए दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएगी। श्रीमती पाठक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाए जाने पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।

Created On :   25 July 2023 4:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story