- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं...
Panna News: दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए मजदूरी की नवीन दरें निर्धारित

- दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए
- मजदूरी की नवीन दरें निर्धारित
Panna News: कलेक्टर सुरेश कुमार ने श्रमायुक्त म.प्र. शासन इन्दौर की गत 28 मार्च को जारी अधिसूचना के परिपालन में शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए एक अप्रैल 2025 से मासिक एवं दैनिक वेतन की नवीन दरें निर्धारित की हैं। इसमें परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भी शामिल है। अब निर्धारित वेतन दर अनुसार अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों को 12 हजार 125 रूपए प्रतिमाह एवं राउण्ड अप कर 404 रूपए दैनिक दर निर्धारित की गई है। इसी तरह अद्र्धकुशल कर्मचारियों के लिए 13 हजार 121 रूपए प्रतिमाह एवं 437 रूपए दैनिक दर, कुशल कर्मचारियों के लिए 14 हजार 844 रूपए प्रतिमाह एवं 495 रूपए दैनिक दर तथा उच्च कुशल कर्मचारियों के लिए प्रतिमाह 16 हजार 469 रूपए एवं 549 रूपए दैनिक दर का निर्धारण किया गया है।
Created On :   24 April 2025 12:37 PM IST